फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths died in separate road accidents

Sonipat News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 04 Feb 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Feb 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in separate road accidents
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बहालगढ़ व सदर थाना पुलिस ने मुकदमें दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


गांव खेवड़ा निवासी राकेश ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके बड़े बेटे सागर (26) ने गांव के पास सीआरपीएफ कैंप के निकट दुकान खोल रखी है। उनका बेटा दुकान पर था। जब वह अपने बेटे के पास दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने दूर से देखा कि उनका बेटा सड़क से दूर खड़ा होकर कुछ खा रहा था। इसी दौरान एक चालक लापरवाही से ट्रक चलाता हुआ आया और उनके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वह बेटे को संभालने लगे तो चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सागर तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे दो अन्य भाई हैं और सागर के पास भी दो मासूम बच्चे हैं।
विज्ञापन


वहीं गांव किलोहड़द के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मूलरूप से गांव पांची फिलहाल ककरोई रोड चुंगी सेक्टर-23 निवासी राजबीर ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके बेटे अनिल (20) किसी काम से गांव किलोहड़द गए थे। जब वह किलोहड़द माहरा रोड पर पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अनिल की मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed