फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two youth's death in accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 17 Dec 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
two youth's death in accident
गोहाना में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद सामान्य अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन। - फोटो : Sonipat
गोहाना (सोनीपत)। महम रोड पर गोहाना शहर के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव चमराड़ा कर रहने वाला वीरभान (24) अपने परिचित गांव बिधलान निवासी दीपक (33) के साथ रविवार को बाइक पर गांव कथूरा से वापस अपने गांव जा रहे थे। उनके साथ ही वीरभान का चाचा फूल सिंह भी अपने गांव के ही रहने वाले साथी जगमेर के साथ दूसरी बाइक पर चल रहा था। देर शाम जब वह गोहाना-महम रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में एक सफेद रंग की गाड़ी ने वीरभान की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वीरभान व दीपक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। फूल सिंह व उसका साथी दोनों को उपचार के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने वीरभान को मृत घोषित कर दिया और दीपक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां दीपक की भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर शहर थाना की देवीपुरा पुलिस चौकी से चौकी इंचार्ज राजेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फूल सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने वीरभान के शव का नागरिक अस्पताल गोहाना और दीपक के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया। बताया गया है कि वीरभान एक निजी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed