{"_id":"696d3f0d55a156af78069731","slug":"two-smugglers-arrested-with-3878-grams-of-heroin-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148378-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 38.78 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 38.78 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Mon, 19 Jan 2026 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली क्राइम यूनिट ने दो आरोपियों सोनीपत के सेक्टर-23 में रह रहे गांव चिटाना निवासी विकास उर्फ कालू और गुहणा निवासी अनिल को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। अभियोग दर्ज करके पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
17 जनवरी को सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ सोनीपत के ककरोड़ रोड में रॉयल गार्डन के पास मौजूद थे। उनको सूचना मिली कि सेक्टर-23 में रह रहा चिटाना का विकास उर्फ कालू हेरोइन बेचने के लिए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पार्क के पास खड़ा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके पास से 18.76 ग्राम हेरोइन मिली। इसी तरह सहायक उप निरीक्षक विक्रम की टीम ककरोई चुंगी पर शराब के ठेके के पास तैनात थी।
विज्ञापन
सूचना मिली कि आउटर मोड़ सेक्टर-23 पर खड़ा गांव गुहणा का अनिल हेरोइन बेचने की फिराक में है। तलाशी लेने पर उसके पास से 20.02 ग्राम हेरोइन मिली। दोनों मामलों में अभियोग दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजने दिया गया।