{"_id":"61afabb732fe4873a56e4647","slug":"two-polluting-factories-sealed-will-remain-closed-till-further-orders-sonipat-news-rtk632064279","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने वाली दो फैक्टरियां सील, आगामी आदेश तक बंद रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैलाने वाली दो फैक्टरियां सील, आगामी आदेश तक बंद रहेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में चल रही दो रबड़ फैक्टरियों को आगामी आदेश तक बंद कर दिया है। फैक्टरियों से काफी ज्यादा धुआं निकल रहा था। औद्योगिक क्षेत्र में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्टरियों को सील कर दिया।
एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने निर्देश जारी कर रखे है। ऐसे में आयोग के आदेशों का उल्लंघन करते हुए बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रबड़ की दो फैक्टरियां चलाई जा रही थी। इन फैक्टरियों से प्रदूषण फैल रहा था। टीम में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वैज्ञानिक डोली व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम को औद्योगिक क्षेत्र में रबड़ की फैक्टरी चलती मिली। टीम ने फैक्टरियों में काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकाल दिया और फैक्टरी संचालकों को फटकार लगाई।
वर्जन
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के रोक के आदेश के बावजूद बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रबड़ की दो फैक्टरियों को चलाया जा रहा था। यह फैक्टरियां प्रदूषण फैला रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने दोनों फैक्टरियों को सील कर दिया है। आगामी आदेश तक इन फैक्टरियों को नहीं चलाने के आदेेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड