फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two people making masks in the house arrested permission

बिना अनुमति घर में ही बना रहे थे मास्क, दो गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2020 05:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
two people making masks in the house arrested permission
सोनीपत। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन कुछ लोग इस दौरान भी लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से पीछे नहीं हट रहे। कारोना वायरस से बचाव के लिए मास्क की मांग बढ़ने के बाद इसे बिना अनुमति के ही तैयार करने के मामले सामने आने लगे हैं। गोहाना में मास्क बनाने की फैक्टरी के खुलासे के बाद शहर की दहिया कालोनी में घर के अंदर ही मास्क बनाने का मामला सामने आया है। एसडीएम की सूचना के बाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता से छापा मारकर मास्क बना रहे दो लोगों को पकड़वाया है। उनके खिलाफ सिटी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय निराला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए जिलाधीश ने उन्हें एक क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया है। इसी कड़ी में वह गश्त पर थे। इसी बीच एसडीएम आशुतोष रंजन ने आदेश दिया कि ककरोई रोड पर दहिया कालोनी स्थित एक घर में बिना अनुमति के मास्क बनाए जा रहे हैं। जिस पर वह टीम के साथ तुरंत मौके पहुंचे। वहां पर दो लोग मास्क बना रहे थे। मौके से 20 मास्क व मास्क बनाने का सामान बरामद किया गया। जिस पर पुलिस को बुलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कराया गया। वह बिना नियम कानून के मास्क बना रहे थे। जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है। मौके से गिरफ्तार युवकों ने अपनी पहचान दहिया कालोनी के रहने वाले प्रवेश व सुनील के रूप में दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 व 271 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

--
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता के बयान पर घर में मास्क बना रहे दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। नियम तोडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उषा रानी, चौकी प्रभारी सेक्टर-23 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed