{"_id":"66736c041045a287620b97f7","slug":"two-more-arrested-in-the-case-of-demanding-extortion-from-industrialist-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119913-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उद्योगपति से रंगदारी मांगने के मामले में दो और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उद्योगपति से रंगदारी मांगने के मामले में दो और गिरफ्तार
Thu, 20 Jun 2024 05:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। इंडस्ट्रियल माडल टाउनशिप (आईएमटी) में उद्योगपति से रंगदारी मांगने के मामले में क्राइम यूनिट खरखौदा ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी गांव सिसाना फिलहाल खरखौदा निवासी ललित और फरीदाबाद निवासी आकाश है। गांव रामपुर निवासी अमरजीत को एक दिन के रिमांड पर लेकर घटना में शामिल की गई कार को बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
खरखौदा आईएमटी में नीलगिरी मशीनरी ग्लोबल प्राइवेट कंपनी लगी हुई है। कंपनी के कार्यालय पर तोड़फोड़ करने के साथ ही युवकों ने गार्ड को धमकी देते हुए मालिक से 50 लाख रुपये भिजवाने की धमकी दी थी। इस पर कंपनी मालिक रोहिणी, दिल्ली निवासी मुकेश गोयल ने पुलिस बताया था कि कई दिन पहले भी धमकी देने वालों ने उनके गार्ड धर्मबीर के साथ गाली-गलौज की थी और पैसों की मांग की गई थी। लेकिन अब फिर से रविवार रात गांव रामपुर निवासी अमरजीत अपने साथी सहित कंपनी के कार्यालय के बाहर पहुंचा और गार्ड को धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग की थी। वहीं उन्होंने कंपनी की बाहरी दीवार पर लगे शीशे को भी तोड़ दिया था। पैसा नहीं देने पर मालिक को गोली मार देने की धमकी भी दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एएसआई नवदीप की टीम ने आरोपी अमरजीत को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। अब निशानदेही पर वैगनआर कार को बरामद किया है और उसके दो साथी ललित व आकाश को गिरफ्तार किया है।