{"_id":"67c4c8f0fa5e7438a10e6eed","slug":"two-more-accused-arrested-for-stealing-oil-from-iocl-line-sonipat-news-c-197-1-snp1003-133120-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईओसीएल की लाइन से तेल चोरी करने के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईओसीएल की लाइन से तेल चोरी करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
Mon, 03 Mar 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन से तेल चोरी करने के मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने दो और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शेखपुरा निवासी राहुल व उत्तर प्रदेश के शामली जिला के गांव करोड़ी निवासी सूरज है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आईओसीएल के सहायक प्रबंधक अभिषेक कसोधन ने 20 दिसंबर 2020 को शिकायत दी थी कि मथुरा से वाया दिल्ली होते हुए जालंधर रिफाइनरी में आईओसीएल की पाइप लाइन जाती है जो खरखौदा क्षेत्र से होकर भी गुजरती है। गांव हलालपुर के पास इस लाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी कर किया जा रहा था, जब पाइप लाइन में प्रेशर कम होने का सिग्नल मिला तो पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट भेजा गया। टीम ने हलालपुर के खेतों में पाइप लाइन में वाल्व लगाकर की जा रही तेल की चोरी को खोज निकाला। उस दौरान मौके पर तेल चोरी करने वाले नहीं मिले। पाइप लाइन पर वाल्व लगाकर उस पर मिट्टी के कट्टे भरकर डाले गए थे। इस मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और 15 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।