फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two more accused arrested for making fake passport of Mostwanted Raju Basoudi

मोस्टवांटेड राजू बसौदी का फर्जी पासपोर्ट बनवाने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for making fake passport of Mostwanted Raju Basoudi
फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में गिरफ्तार मुंशी व अन्य एसटीएफ टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
एसटीएफ ने मोस्टवांटेड राजू बसौदी का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के जीरकपुर थाने का मुंशी सतवंत और डेराबस्सी का रहने वाला युवक रमन है। आरोपी सतवंत को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। दोनों पुलिस कर्मियों से फर्जी पासपोर्ट का सत्यापन रमन ही कराता था। रमन को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ प्रभारी सतीश देशवाल की टीम ने पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल राजेंद्र को बुधवार को गिरफ्तार किया था। राजेंद्र से पूछताछ के आधार पर वीरवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक राजेंद्र के साथ काम करने वाला जीरकपुर थाने का मुंशी सुखवंत सिंह है। उसको जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। वह पासपोर्ट के सत्यापन में गड़बड़ी के आरोप में जेल में था। उसके साथ ही रमन को गिरफ्तार किया गया है। वह पंजाब की डेराबस्सी एक्सटेंशन की गुलमोहर सिटी का रहने वाला है। सुखवंत को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि रमन को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने बताया है कि वह करीब 41 लोगों के फर्जी पासपोर्ट बनवा चुके हैं। यह भी पता लगा कि राजू बसौदी का पासपोर्ट उसके साथी मोस्टवांटेड बदमाश ने बनवाया था।
विज्ञापन

एसटीएफ का कहना है कि रमन से पूछताछ जारी है। आरोपी ही फर्जी कागजात तैयार करता था। उसके बाद वह राजेंद्र व सुखवंत से मिलकर पासपोर्ट की वेरिफिकेशन कराता था। पुलिस अब उनके द्वारा बनाए गए फर्जी पासपोर्टधारकों का पता लगा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि इनमें से कोई विदेश तो नहीं भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काला जठेड़ी के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस
सात लाख रुपये के इनामी कुख्यात काला जठेड़ी पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। अब आरोपी राजेंद्र, सतवंत व रमन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि उसका जाली पासपोर्ट बनाया गया है और बनाया गया तो किस नाम से बनाया गया है। पुलिस उसके बारे में बारीकी से पूछताछ कर रही है।

एसटीएफ ने रमन और सुखवंत को काबू किया है। उनसे पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसके आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई की जा रही है। फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह के तार पंजाब के साथ ही हरियाणा व हिमाचल सहित कई राज्यों से जुड़े हैं। गिरोह के सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी को टीम भेजी गई हैं।
सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed