{"_id":"6a49260f3ede7d50f10ef7e1","slug":"two-minors-hiding-in-the-cupboard-of-a-locked-house-were-caught-and-beaten-by-locals-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156469-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बंद कोठी की अलमारी में छिपे दो नाबालिग, लोगों ने पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बंद कोठी की अलमारी में छिपे दो नाबालिग, लोगों ने पकड़कर पीटा
Sat, 04 Jul 2026 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जीवन विहार में एक बंद कोठी में घुसे दो नाबालिग लड़कों को पीटने का मामला सामने आया है। यह सब चोरी करने के शक के चलते किया गया। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक बंद कोठी में हलचल देखकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना मकान मालिक के परिजनों को दी।
मकान मालिक का भतीजा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और छानबीन किया तो दोनों नाबालिग कोठी के अंदर एक अलमारी में छिपे मिले। आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे। नाबालिग लड़कों को कोठी से पकड़कर बाहर निकालने के बाद वहां मौजूद लोगों ने चोरी का आरोप लगाया।
इसके बाद दोनों की डंडे से पिटाई की गई। घटना का 4 मिनट 41 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसमें एक युवक जमीन पर गिरे नाबालिग पर डंडे बरसा रहा है। पूछताछ में लड़कों ने बताया कि वह जटवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं और सुभाष चौक पर बैठे कुछ अन्य लड़कों के कहने पर यहां आए थे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया मामले की शिकायत किसी पक्ष से अभी तक नहीं मिली है।