फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two lost their lives in road accidents

Sonipat News: सड़क हादसों में गई दो की जान

Sat, 20 Jan 2024 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two lost their lives in road accidents
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। युवक काम की तलाश में सोनीपत आया था। अन्य हादसे में हसनपुर के पास जान गंवाने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसे वाहनों ने कुचल दिया था। पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-7 मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के गांव चौखड़िया फिलहाल गांव बढ़मलिक निवासी पूनम ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनके भाई अनूप सिंह गांव से काम की तलाश में सोनीपत आए थे। भाई रिश्तेदार संजय के पास रह रह रहे थे। वह संजय के कमरे से सोनीपत जाने को निकले तो सेक्टर-7 मोड़ के पास किसी वाहन ने चपेट में लिया। भाई को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं नेशनल हाईवे-44 पर हसनपुर फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मुरथल के भिगान टोल प्लाजा पर कार्यरत संदीप को पता लगा तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। वाहनों के गुजरने से शरीर का कुछ हिस्सा ही बचा था। संदीप ने हाईवे की एंबुलेंस में व्यक्ति के शव के हिस्सों में रखवाया और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने संदीप के बयान पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed