{"_id":"61954c49a4c8824ea621dd09","slug":"two-killed-in-separate-road-accidents-sonipat-news-rtk6301459161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। शादी समारोह में आए बुलंदशहर के चालक को अनियंत्रित वाहन ने होटल के सामने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं मुरथल में ही ढाबे के सामने वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यूपी के बुलंदशहर के गांव दरंगपुर बासोटी निवासी उमेश कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह वाहन चालक है। उसके साथ ही उनके गांव का प्रमोद कुमार भी चालक है। प्रमोद शाहबुद्दीन की स्विफ्ट कार चलाता था। वह तथा प्रमोद एक शादी समारोह में अपने वाहन लेकर मुरथल आए थे। मंगलवार रात को करीब नौ बजे प्रमोद होटल के बाहर दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान अनियंत्रित वाहन ने प्रमोद को कुचल दिया। उमेश ने अपने साथियों के साथ प्रमोद को उठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान प्रमोद को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं कुराड़ के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहां ढाबे पर काम करने वाले विवेक कुमार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।