फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two groups clashed with sticks in Ranakhedi.

Sonipat News: राणाखेड़ी में दो गुटों में चले लाठी-डंडे

Tue, 06 Jan 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed with sticks in Ranakhedi.
गोहाना। गांव राणाखेड़ी में दो गुटों में खूनी टकराव की घटना सामने आई है। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के इस्तेमाल में चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने सरपंच चुनाव की रंजिश तो दूसरे ने सामान्य कहासुनी में हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में बरोदा थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र ने बताया कि वह बाइक पर अपने दूसरे घर जा रहा था। रास्ते में स्कूल के पास सोनू, कुलदीप व रोहित मिले और हाथापाई करने लगे। सोनू ने अन्य लोगों को भी बुला लिया। लाठी-डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

चाचा पालेराम व भाई दीपक बीच-बचाव में आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। उसे व उसके भाई को काफी चोट लगी है। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। नरेंद्र ने इस हमले की वजह पंचायत चुनाव की रंजिश को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से सोनू ने बताया कि वह और उसका साथी कुलदीप खेत से वापस आ रहे थे। स्कूल के पास आग जलाकर बैठे तो कुलदीप के साथ बैठने का कारण पूछते हुए वीरेंद्र गाली-गलौज पर उतर आया।

वीरेंद्र ने फोन करके और लोगों को भी बुला लिया। सभी ने लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया। इसमें उसका मोबाइल भी टूट गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed