फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bank Tunnel Theft

चोरी का आधा हिस्सा मास्टरमाइंड ने लिया

Tue, 04 Nov 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 04 Nov 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक सुरंग मामले में गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अब इस मामले के मास्टर माइंड महिपाल के परिजनों से भी पूछताछ करेगी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि चोरी का आधा माल महिपाल तो आधा माल उन लोगों ने आपस में बांटा था।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने सोमवार को रिमांड के दौरान एक आरोपी बलराज उर्फ बल्लु की निशानदेही पर गांव कटवाल स्थित उसके घेर (पशुबाड़े) से 1.50 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। मामले में बलराज के दो भांजों प्रवीण और सोनू के नाम भी इस वारदात से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


दोनों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। चोरी के माल का आरोपियों में बंटवारे का मामला सोमवार को गोहाना पहुंचे रोहतक रेंज के आईजी अनिल कुमार के सामने भी उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बारे में एसपी सोनीपत से बात कर की जाएगी। महिपाल के भी परिजनों से पूछताछ की जाएगी। आईजी का दावा है कि फरार चल रहे एक प्रमुख आरोपी राजेश के पास भी बड़ी मात्रा में बैंक लॉक रों से लूटा धन है।

उधर पुलिस का कहना है कि आरोपी एक मजदूर से सुरंग की खुदाई करवाते थे। रात 12 बजे के बाद सुबह चार बजे तक खुदाई करवाने के लिए मजदूर को पांच हजार रुपये दिए जाते थे।
..
डबल प्रोटेक्शन में रखे हैं गहने
पंजाब नेशनल बैंक के 86 लॉकरों से उड़ाए माल में से पुलिस अभी तक 43 किलो 910 ग्राम जेवरात और 2. 65 लाख रुपये की नकदी बरामद कर चुकी है।

बरामद गहनों को गोहाना के सदर थाने में डबल प्रोटेक्शन में रखा गया है। माल की बरामदगी मजिस्ट्रेट और कैमरे के सामने की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस बैंक के जीएम तक से बातचीत कर रही है।

आईजी अनिल कुमार ने कहा कि पीड़ितों को उनका माल और किसी जरिये से नही बल्कि कोर्ट के माध्यम और कानून की प्रक्रिया अपना कर दिया जाएगा। इसका जो भी हल होगा, कानून के दायरे में होगा।

पुलिस अपने स्तर पर कोशिश करेगी कि पीड़ित लॉकर धारकों को अदालत के माध्यम से जल्द से जल्द उनका चोरी हुआ माल वापस मिल जाए। पुलिस ने आरोपी बलराज उर्फ बल्लु की निशानदेही पर गांव कटवाल स्थित उसके घेर (पशुबाड़े) से 1.50 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है।

कमेटी सदस्यों से की बैठक
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सुरंग के माध्यम से हुई चोरी को लेकर सोमवार सांय लॉकर धारकों द्वारा बनाई कमेटी के सदस्यों को रोहतक रेंज के आईजी अनिल कुमार ने बुलाकर उनसे बातचीत की।

बैठक में शामिल होने के लिए कमेटी के सदस्य राजेश मिगलानी, डॉ. प्रकाश बल शर्मा, एसएस मिगलानी, आरएल सिंगला, जीतेंद्र गेरा, इंद्रजीत विरमानी, हरि प्रकाश गुप्ता, संदीप कालड़ा, कृष्ण गोपाल चिंदा, पंकज जैन और रमन सुनेजा पहुंचे। आईजी के साथ गोहाना के डीएसपी राजीव देशवाल भी बैठक में मौजूद थे।

राजेश मिगलानी ने आईजी से कहा कि गिरफ्तार आरोपी खुलासा कर रहे हैं कि जर्जर मकान के मालिक मृतक महिपाल भनवाला के पास आधा माल और आधा माल बाकी के आरोपियों ने आपस में बांटा है।

अब तक आधे से भी कम माल बरामद हो सका है। ऐसे में जरूरी है कि आत्महत्या करने वाले महिपाल के परिजनों से बातचीत कर पूछताछ की जाए।

आईजी ने कमेटी के सदस्यों से कहा कि सोनीपत के एसपी से बात करेंगे कि जर्जर मकान के मालिक के परिवार से अब तक कितनी और क्या पूछताछ हुई है। यदि नहीं हुई होगी, तब वह जर्जर मकान मलिक के परिवारों से बातचीत कर छानबीन करेंगे।
...
मजदूरों को चार घंटे के मिलते थे पांच हजार रुपये
पुराने बस स्टैंड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में हुई सुरंग के माध्यम से चोरी करने के लिए पहले आरोपियों के द्वारा सुरंग का पूरा नक्शा तैयार किया गया था उसके बाद ही सुरंग को बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया था। अगर सुरंग का नक्शा नही होता तो सुरंग और कहीं पर निकाल सकती थी।

बताया गया है कि जर्जर मकान के मालिक एवं मृतक महिपाल भनवाला का अकसर बैंक में आनाजाना था और वह काफी देर तक बैंक के अंदर रहते थे। पुलिस अब बैंक की उन सीसीटीवी फुटेज खोज रही है, जिससे कि पता चले कि महिपाल की बैंक के अंदर गतिविधि किस प्रकार की थी।

सुरंग को मजदूरों ने रात के समय 12 बजे के बाद खुदवाया जाता जाता और सुबह चार बजे से पहले वह इस मकान से निकल जाते थे। सूत्रों से पता है कि एक दिन की दहाड़ी महज 400 रुपये है तो इस सुरंग को खोदने के लिए हर दिन तीन-चार घंटे काम करने वाले मजदूर को पांच हजार रुपये दिए जाते थे।

जर्जर मकान के पास शहर के दुकानदार पेशाब करने आते थे। इस मकान की खिड़कियों पर प्लाई बोर्ड नही लगा था। लोग मकान के अंदर तक देख सकते थे और जर्जर मकान के सामने शराब के दो ठेके हैं।

लोग वहां से शराब लेते और इस मकान में बैठकर पीने का काम करते हैं। जब सुरंग बनाने का काम शुरू हुआ तो पूरी तरह से इस मकान को प्लाई बोर्ड लगाकर सील कर दिया गया। रातों रात में 84 फीट लंबी सुरंग बना डाली।

कैसे हो शिनाख्त, पुलिस उलझन में
बैंक सुरंग मामले में पुलिस की उलझन अभी कम नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों से माल तो बरामद कर रही है, लेकिन उसके सामने सबसे बड़ी उलझन यह है कि वह लॉकरों से चोरी उन गहनों की शिनाख्त पीड़ितों से कैसे करवाएं, जो कि आरोपियों से बरामद हो चुके हैं।

पुलिस विचार कर रही है कि  बरामद किए गहनों में से एक-एक की फोटो खिंचवा कर एक पूरी एलबम तैयार की जाए। रोहतक रेंज के आईजी अनिल कुमार ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या पुलिस के सामने यह आ रही है कि इन गहनों की शिनाख्त कैसे करवाएं।

इस मामले में कमेटी के और गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल सिंगला व वरिष्ठ अधिवक्ता एसएस मिगलानी का कहना है कि सोने-चांदी के जितने भी गहने बरामद हों, उन सबकी फोटो खिंचवा कर कई एलबम बनवा दी जाए। इन एलबम को पीड़ित लॉकर धारकों को दिखाया जाए।

जिन गहनाें को लेकर कोई विवाद न हो और दावा करने वाला एक ही लॉकर धारक हो, उसे सौंपने में एतराज किसी को भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चोरी गहनों का सबूत विवाह शादियों के एलबम में मिल जाएगी जिनको आसानी से मिलाया जा सकता है कि ये गहना उसी महिला का है या नहीं।

48 घ्ांटे का अल्टीमेटम दिया
पीएनबी के लॉकरों में रखा अपना सामान गवां चुके पीड़ितों ने अब बैंक प्रबंधन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेताया है कि इस अवधि में उनका सामान वापस नहीं मिला तो वे बैंक की महम रोड की शाखा को भी बंद करवा देंगे। लॉकर से चोरी के पीड़ित पिछले 8 दिन से बैंक की पुराने बस स्टैंड स्थित शाखा के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने बैंक का कामकाज भी ठप कर रखा है।

उपभोक्ताओं द्वारा बनाई गई कमेटी के सदस्य रमन सुनेजा, इंद्रजीत विरमानी, कृष्ण गोपाल चिन्दा और डॉ. प्रकाश बल शर्मा ने सेामवार को कहा कि लॉकर धारकों का सामान पंजाब नेशनल बैंक के परिसर से चोरी हुआ। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी बैंक की बनती है। पुलिस आरोपियों से कितना माल रिकवर करती है यह अलग बात है, लॉकर धारकों को तो अपना पूरा माल बैंक से वापस चाहिए।

पीड़ित ग्राहक जब तक अपने नुकसान की एक-एक पाई वापस नहीं पा लेंगे, तब तक वे पंजाब नेशनल बैंक की शहरी शाखाओं में कोई काम नहीं होने देंगे तथा बैंक द्वारा कार्रवाई न करने पर उसकी अन्य ग्रामीण शाखाएं भी बंद कर जाएंगी। ज्ञात हो कि पीड़ित लॉकर धारक 8वें दिन भी पुराने बस स्टेंड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के धरने पर बैठे हुए हैं।

उनका कहना है कि अगर 48 घंटे में उनको उनका सामान वापस नहीं मिला तो वह महम रोड पर चल रही पंजाब नेशनल बैंक की दूसरी शाखा को भी बंद कर देंगे।

सुरंग देख्ाने लगी भ्ाीड़
बैंक से चोरी के लिए बनी सुरंग को देखने सुबह से लेकर शाम तक लोग आते रहते हैं। गांव और शहरों से आने वाले लोगों की भीड़ सारा दिन सुरंग वाले जर्जर मकान के सामने जमा रहती है। बच्चे से लेकर बूढ़े भी अपने परिजनों के साथ इस सुरंग को देखने के लिए आ रही है।

हालांकि सुरंग को अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है लेकिन उसके बाद भी लोग पुलिस के जवानों से एक बार देखने की जिद करने लग जाते हैं।  27 अक्तूबर को जब ये सुरंग उजागर हुई थी तब से भारी संख्या में लोग इस सुरंग को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। किसी को बाइक पर तो किसी को गांव की और से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लाकर इस सुरंग को लोगाें के साथ महिलाओं को दिखाया जा रहा है।

सब में बस एक बार देखने की होड़ लगी है और सुरंग को देख कर वापस लौट जाते हैं। जिस भवन में यह सुरंग खोदी गई, उस भवन में अंदर झांकने के कई खिड़कियां-दरवाजे हैं।

मुख्य सड़क पर लगे ग्रिल के गेट से अंदर का नजारा देखने को मिल ही जाता है। सुरंग को पूरी तरह से बंद करवा दिया गया है लेकिन उसके बाद भी गांव व शहर के लोगों का तांता इस जगह पर सुरंग को देखने के लिए लगा रहता है।


अब पीड़ित लॉकर धारक ही कह उठे की क्यों न इस सुरंग को देखने के लिए टिकट लगा दी जाए ताकि उनके धन की भरपाई इस सुरंग को देखने वालों के पैसे से भी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed