फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two dead from Corona, 1100 new patients found

कोरोना से दो लोगों की मौत, 1100 नए पॉजीटिव मिले, 775 मरीज ठीक हुए

Tue, 04 May 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two dead from Corona, 1100 new patients found
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहीं इससे मौत भी लगातार हो रही है। कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। यहां बड़ा जैन मंदिर सोनीपत की 68 वर्षीय महिला व गांव सेरसा के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 150 तक पहुंच गया है। जिले में सोमवार को 1100 नए संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 33483 तक पहुंच गई है। सोमवार को 775 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 25086 मरीज ठीक हो चुके हैं और 8247 का इलाज चल रहा है। हालात यह हैं कि जितनी जांच की गई है, उनमें 21.10 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग ने आईसीयू बेड एक भी नहीं दिखाया
जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बेकाबू होती जा रही है और मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। जिले में 50 वेंटिलेटर हैं और इनमें से 28 पर मरीज भर्ती हैं और 22 अभी खाली हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिले के कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड कोई नहीं है। कोरोना के मरीजों के लिए 350 सामान्य बेड हैं, जिनमें से 80 पर मरीज भर्ती हैं और 250 खाली हैं। वहीं ऑक्सीजन वाले 150 बेड हैं, जिनमें से 52 पर मरीज भर्ती हैं और 98 खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाएं
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तिधाम में 18 शवों का कोरोना नियमों से अंतिम संस्कार
शहर के सेक्टर-14 स्थित शिव मुक्तिधाम में सोमवार को 18 शवों का अंतिम संस्कार कोविड नियमों से किया गया। मुक्तिधाम में सीएनजी सिस्टम के साथ ही खुले में चिता तैयार कर कोरोना संक्रमित व संदिग्धों के शवों के अंतिम संस्कार कराए गए। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को दो लोगों की मौत कोरोना से होने की बात कही है।

शिव मुक्तिधाम के महासचिव डॉ. डीएन मल्होत्रा ने बताया कि सोमवार को मुक्तिधाम में 18 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों से किया गया है। मुक्तिधाम में सुबह से ही कोरोना संक्रमित व संदिग्धों के शव पहुंचना शुरू हो गए थे। शवों का अंतिम संस्कार सीएनजी सिस्टम के साथ ही लकड़ी से भी चिता तैयार कर करना पड़ रहा है। सीएनजी सिस्टम में शव का अंतिम संस्कार करने में समय लगता है, जिसके चलते देरी से बचने के लिए श्मशान घाट के अंदर बने प्लेटफार्म में लकड़ी से चिता तैयार कर कोरोना नियमों का पालन करते हुए शवों का अंतिम संस्कार कराना पड़ रहा है।
यहां के लोगों के शव अंतिम संस्कार के लिए लाए गए
-न्यू कॉलोनी रेलवे रोड सोनीपत
-पश्चिम विहार, सोनीपत
-सुंदर सांवरी सोनीपत
-जीवन नगर सोनीपत
-समालखा, पानीपत
-जटौला, सोनीपत
-राजपुर, सोनीपत
-मोहन गार्डन, वेस्ट दिल्ली
-कुंडली, सोनीपत
-राजौरी गार्डन, वेस्ट दिल्ली
-महलाना रोड सोनीपत
-जटवाड़ा सोनीपत
-प्रताप नगर, सदर बाजार दिल्ली
-सलीमपुर ट्रॉली
-सेक्टर-15 सोनीपत
-मुरथल
-गांव ठाकुरा, बिहार
-गुरुग्राम
-कैलाश कॉलोनी सोनीपत
-सेक्टर-14 सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed