फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two crore rupees and jewelery were stolen from 35 people in the name of chit fund

चिटफंड के नाम पर 35 लोगों से दो करोड़ रुपये व आभूषण ऐंठे

Sat, 23 Jul 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two crore rupees and jewelery were stolen from 35 people in the name of chit fund
इंडियन कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी और मयूर विहार के करीब 35 लोगों से चिटफंड के नाम पर करीब दो करोड़ की ठगी होने का मामला सामने आया है। ठगी करने वालों ने चिटफंड के नाम पर रुपये ले लिए और फिर 10 प्रतिशत का ब्याज देने के नाम पर उस धनराशि को अपने पास ही रख लिया। करीब 12 परिवारों के आभूषण भी आरोपियों ने ले लिए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोर्ट कांप्लेक्स चौकी में शास्त्री कॉलोनी की दीपक कुमारी ने शहर के रहने वाले मुकेश कुमार, दर्शना, बलराम, सुनीता, कृष्णा, अंजली और दीपांशु के खिलाफ चिटफंड (कमेटी डालने) के नाम पर दो करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि 35 से अधिक पीड़ितों के साथ ठगी हुई है। यह संख्या और अधिक भी हो सकती है। दीपक कुमारी, सतबीर सिंह, पूनम, दया किशन, सत्यनारायण, प्रवीन कुमार, जसवीर सिह, गुड्डी देवी, पूनम, चांदनी, मंजू, ईशवंती, सुमन, निर्मला, कृष्णा, पूनम, मंजीत, बिमला, रोशनी व रानी ने एसपी को बताया कि आरोपियों ने चिटफंड के नाम पर पहले रुपया जमा कराया, फिर उनको 10 फीसदी की दर पर मोटा ब्याज देने का झांसा दिया। उसके साथ ही आरोपियों ने उनके पैसों को हड़प लिया। अब रुपये वापस मांगने पर उनको ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। उनके आभूषणों को एक बैंक में गिरवी रखकर ऋण ले लिया। आरोपियों ने अपने बेटे को कनाडा भेज दिया। आरोपी 3 जून को घर पर ताला लगाकर भाग गए थे। बाद में 16 जून को उनके खिलाफ ही चौकी में झूठी शिकायत दे दी। लोगों ने एसपी से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed