फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two complaints filed related to removal of encroachment in Samadhan Camp

Sonipat News: समाधान शिविर में कब्जे हटाने से संबंधित दो शिकायतें दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jan 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Two complaints filed related to removal of encroachment in Samadhan Camp
खरखौदा। गांव गढ़ी सिसाना के लोगों ने मंगलवार को उपमंडल कार्यालय में लगे समाधान शिविर में एसडीएम निर्मल नागर के समक्ष लोक निर्माण विभाग की सड़क से कब्जे हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत करने के बावजूद लोक निर्माण विभाग उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कई शिकायत भी समाधान शिविर में आई, लेकिन मौके पर किसी शिकायत का समाधान नहीं हो सका। वार्ड 12 की संतोष ने शिकायत दी कि पिछले वर्ष उन्होंने कन्यादान राशि के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उन्हें कन्यादान राशि नहीं दी गई। गांव बिधलान निवासी सुनील ने बताया कि उन्होंने गांव में ही जमीन खरीद रखी है। इस पर एक युवक ने कब्जा कर रखा है। इससे उनके खेत में जाने का रास्ता बंद हो गया है, जिसके चलते वह कृषि यंत्र ले जाने में भी परेशानी झेल रहे हैं। उधर, गांव निजामपुर खुर्द निवासी रविंद्र भारद्वाज ने बताया कि उनके गांव की गूगल लोकेशन कभी दिल्ली सीमा में दिखाई जा रही है तो कभी हरियाणा में दिखाई जा रही है। इसे दुरुस्त करवाया जाए।
विज्ञापन

वार्ड 12 के सुभाष ने बताया कि गली में घूमने के दौरान एक पालतू कुत्ते ने उन्हें काटने की कोशिश की। उन्हें धमकाने पर कुत्ते के मालिक व उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस को इसकी शिकायत देने पर भी कार्रवाई नहीं की। शहरवासी मनबीर सैनी ने तहसील चौक से सोनीपत बाईपास चौक तक नाला निर्माण करवाने की मांग की है। इस पर एसडीएम द्वारा संबंधित विभागों से तत्काल शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed