फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two clerks chargesheeted for not correcting irregularities in property ID, notice issued to third for demanding bribe

Sonipat News: प्रापर्टी आईडी में गड़बड़ी दूर न करने पर दो लिपिक चार्जशीट, रिश्वत मांगने पर तीसरे को नोटिस जारी

Wed, 09 Jul 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two clerks chargesheeted for not correcting irregularities in property ID, notice issued to third for demanding bribe
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में प्राॅपर्टी आईडी की गड़बड़ियों को ठीक करने के नाम पर भ्रष्टाचार का अड्डा बन रहा है। गड़बड़ियां ठीक नहीं करने के मामले में निगम आयुक्त ने दो लिपिकों को चार्जशीट और एक अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही उसकी सीट से हटाकर स्थापना शाखा में लगाया गया है।
विज्ञापन

पिछले महीने प्राॅपर्टी आईडी को ठीक करवाने की एवज में एक लिपिक को निलंबित किया था। नगर निगम कार्यालय में प्राॅपर्टी आईडी की गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिससे प्रॉपर्टी मालिकों की परेशानी को दूर किया जा सके। उसके बाद भी प्राॅपर्टी आईडी की गलतियों को लेकर शहरवासी लगातार चक्कर काट रहे हैं। कई कर्मचारी लोगों से इन गड़बड़ियों को ठीक करने के एवज में रिश्वत की मांग करते हैं। नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सभी लिपिकों को उनकी सीट से हटाते हुए उनके दूसरी जगहों पर तबादले किए थे लेकिन लिपिकों ने एक-दूसरे से सेटिंग के जरिए भ्रष्टाचार का खेल जारी रखा।
विज्ञापन

मंगलवार को निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कार्रवाई करते हुए लिपिक सुनील हुड्डा व सोनू को किसी की प्रॉपर्टी आईडी को किसी अन्य के नाम करने के मामले में चार्जशीट किया है। वहीं, लिपिक अजय प्राॅपर्टी आइडी को ठीक करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। उसके खिलाफ लिखित में शिकायत मिलने के बाद उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उसे मौजूदा सीट से हटाते हुए दूसरी सीट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed