फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two bullets fired at the parking stand operator, sought extortion

पार्किंग स्टैंड संचालक पर चलाईं दो गोलियां, मांगी रंगदारी

Tue, 12 Apr 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two bullets fired at the parking stand operator, sought extortion
रेलवे रोड पर देर रात तीन हमलावरों ने एक पार्किंग स्टैंड संचालक पर दो फायर किए। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। हमलावरों ने पार्किंग स्टैंड संचालक को बदमाश सतीश उर्फ मोना का नाम लेकर डराने का भी प्रयास किया। साथ ही रंगदारी की मांग की। शिकायतकर्ता को पहले भी धमकी दी जा चुकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संचालक को सुरक्षा उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर पार्किंग स्टैंड चलाने वाले अविनाश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह रविवार रात को पार्किंग स्थल पर था। रात करीब सवा 10 बजे बाइक पर तीन युवक बाइक पर पहुंचे। उन्होंने स्टैंड पर पहुंचकर उससे भाई संजय उर्फ कैची के बारे में पूछा। उसने उसके बारे में जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद एक युवक ने मोबाइल पर किसी से उसकी बातचीत करवाई। मोबाइल पर बात करने वाले ने भी भाई संजय के बारे में पूछा। उसने मना कर दिया। इसके बाद वह पार्किंग स्टैंड पर कुछ आगे गया और जेब से पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली छत में लगी। इसके बाद उन्होंने सतीश उर्फ मोना निवासी गांव किलोहड़द का नाम लेकर डराया। बदमाशों ने कहा कि तेरा अच्छा काम चल रहा है। इसके लिए उन्हें पैसे दिया कर। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार शाम को हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी से हमलावरों का पता लगा रही पुलिस
पार्किंग स्टैंड संचालक पर जानलेवा हमला करने व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि उनके बारे में जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित का कहना है कि उनके पास तीन दिन पहले भी कॉल कर धमकी दी थी और पैसे की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग स्टैंड संचालक ने शिकायत दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed