{"_id":"65eded4ef9c8d9c60d07168e","slug":"two-bikes-of-youth-who-went-to-see-the-fair-stolen-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115120-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेला देखने गए युवकों की दो बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेला देखने गए युवकों की दो बाइक चोरी
Sun, 10 Mar 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। महाशिवरात्रि पर कुंडल गांव में मेला देखने गए दो युवकों की दो बाइक चोरी हो गई। दिल्ली के गांव कटेवड़ा निवासी रामचंद्र ने बताया कि वह कुंडल गांव के शिव मंदिर में लगे मेले को देखने गए थे। वहां गांव खांडा निवासी साथी दीपक भी अपनी बाइक लेकर आए थे। उन दोनों ने अपनी-अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की और मेला देखने के लिए चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो दोनों की बाइक चोरी मिली।सैदपुर चौकी पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन