फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two arrested including the main accused in the murder of the service station worker

सर्विस स्टेशन के कारिंदे की हत्या में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Wed, 23 Mar 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including the main accused in the murder of the service station worker
गांव लिवान में किराये पर रहने वाले सर्विस स्टेशन कारिंदे की सिर में शराब की बोतल मारकर हत्या करने के मामले पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपी गांव बड़ी निवासी प्रदीप व विष्णु हैं। पानी लेकर आने से मना करने पर युवक पर हमला किया गया था। जिसमें उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रोहतक के गांव इस्माइला के रहने वाले बलराज ने 16 जनवरी को राई थाना की ओपी जिंदल ग्लोबल विवि चौकी पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसका जुड़वा भाई बलराम (24) जठेड़ी रोड स्थित सरोहा सर्विस स्टेशन में काम करता था। वह गांव लिवान में सुरेंद्र सिंह के मकान में कमरा लेकर रहता है। उसके बराबर के कमरे में रहने वाला गांव बड़ी निवासी प्रदीप उसके भाई को परेशान करता था। 15 जनवरी की रात को प्रदीप ने उसके भाई बलराम को बाहर बुलाया था। उसके बाद शराब की बोतल से हमला कर दिया था। उपचार के दौरान उसके भाई बलराम की 27 जनवरी को मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में फरार मुख्य आरोपी प्रदीप व उसके साथी विष्णु को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में सुमित को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed