फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two and a half hours of electricity was lost in many colonies due to cable box burst

केबल बॉक्स फटने से अस्पताल, दो सेक्टरों व कई कॉलोनियों में ढाई घंटे गुल रही बिजली

Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two and a half hours of electricity was lost in many colonies due to cable box burst
सोनीपत। केबल बॉक्स फटने से मंगलवार को दो सेक्टरों, नागरिक अस्पताल और कई कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। जिससे गर्मी में सैकड़ों मरीजों और और हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में सुबह जब डाक्टर और मरीज पहुंचे तो एसी नहीं चलने के कारण डॉक्टरों को कमरों के दरवाजे और खिड़कियां खोलने पड़े। बिजली निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट खोजकर साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति सुचारू की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे गेटवे शिक्षण संस्थान के पास सुबह बिजली निगम की केबल का बॉक्स फट गया। इससे सेक्टर-11, 12, शांति विहार, नागरिक अस्पताल के साथ ही अन्य कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। बिजली निगम की टीम ने फाल्ट खोजना शुरू किया। सुबह आठ बजे अस्पताल में जब ओपीडी शुरू हुई तो किसी भी डॉक्टर के कमरे का एसी नहीं चला। बाहर मरीजों की लंबी लाइन और उमस भरी गर्मी के कारण डॉक्टरों ने अपने कमरों के खिड़की-दरवाजे खोलकर इलाज किया। 11.30 बजे के आसपास इलाके की बिजली बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed