फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused of theft arrested, one sent to jail in judicial custody

Sonipat News: चोरी के दो आरोपी दो गिरफ्तार, एक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Fri, 06 Feb 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft arrested, one sent to jail in judicial custody
सोनीपत। चोरी के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव खेवड़ा में घर में चोरी करने के आरोप में बहालगढ़ पुलिस ने गांव के ही हिमांशु को एक दिन के रिमांड पर लिया है। दूसरे मामले में रतनगढ़ के नवीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

खेवड़ा के धर्मेंद्र ने थाना बहालगढ़ में शिकायत देकर बताया था कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह ऊपर वाले कमरे में काम कर रहे थे। नीचे का दरवाजा खुला था। करीब सवा 12 बजे नीचे आए तो कमरे में सामान बिखरा मिला। गुल्लक टूटा हुआ था। संदूक भी खुला पड़ा था।
विज्ञापन

घर से करीब 50 हजार रुपये चुराने की शिकायत की जांच करते एएसआई अनिल की टीम ने गांव के हिमांशु को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
दूसरी शिकायत मोहाना थाने की है। बुधवार को गांव रतनगढ़ के वेदपाल ने बताया कि मंगलवार को वह और उनकी पत्नी ड्यूटी पर गए थे। शाम को करीब 7 बजे आए तो बच्चों ने कमरे के तार हटे मिलने की बात बताई। घर चेक किया तो अलमारी के लॉकर में रखा पर्स करीब आठ हजार रुपये समेत चोरी हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जांच कर रहे हवलदार विजय ने बताया कि उनकी टीम ने गांव के ही नवीन को गिरफ्तार किया है। चुराए गए 800 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया तो वहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed