फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two accused of car robbery held

हथियार के बल पर कार व मोबाइल लूट के दो आरोपी काबू

Sat, 19 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
two accused of car robbery held
फोटो : 28 : हथियार के बल पर कार व मोबाइल लूटने वाले आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
गन्नौर थाना पुलिस ने हथियार के बल पर कार व मोबाइल फोन लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव कारद का रहने वाला अजय समालखा की संगम विहार कालोनी का अश्वनी है।
विज्ञापन

एएसआई जयबीर ने बताया कि 5 अगस्त को मूलरूप से झज्जर के गांव गुढ़ा फिलहाल पटेल नगर गन्नौर निवासी जोगिंद्र ने थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि 5-6 युवकों ने हथियार के बल पर पांची चौक गन्नौर से उसकी ब्रेजा कार व मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने जोगिंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस द्वारा वारदात में संलिप्त आरोपी नितिन उर्फ बजरंगी, प्रिंस व विशाल निवासी गांधी नगर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध हथियार को भी बरामद कर लिया गया था। अब दो आरोपियों अजय व अश्वनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से लूटे गये दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों को अदालत में पेशकर कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed