फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested with illegal weapons

Sonipat News: अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 07:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 15 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with illegal weapons
राई। कुंडली थाना पुलिस ने अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव कर्म अलीपुर गढ़ी निवासी अंकुश व गौरव है। दोनों को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। कुंडली थाना पुलिस टीम नरेला रोड पर ड्रेन नंबर 8 के पास गश्त पर थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर प्लेट के बाइक लेकर ड्रेन की पटरी से होते हुए मुख्य सड़क पर आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार है। कुछ देर बाद पुलिस को दो युवक बाइक पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रोककर युवकों को काबू किया ओर उन्होंने अपनी पहचान गौरव व अंकुश के रूप में दी। तलाशी लेने पर अंकुश के पास से देशी पिस्तौल बरामद हुई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed