फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested for selling banned injections and drugs used for intoxication

Sonipat News: नशे में प्रयोग होने वाले प्रतिबंधित इंजेक्शन व दवाएं बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for selling banned injections and drugs used for intoxication
खरखौदा। क्राइम यूनिट, कुंडली की दो टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशे में प्रयोग होने वाले प्रतिबंधित इंजेक्शन व दवाएं बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके पास से प्रतिबंधित इंजेक्शन, गोलियां व सिरप बरामद की हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई में प्रतिबंधित दवाएं बरामद होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले मामले में क्राइम यूनिट, कुंडली की एक टीम एएसआई सुरेश के नेतृत्व में थाना कलां मार्ग पर सरकारी अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर के पास पहुंची। पुलिस को मेडिकल स्टोर के संचालक की तरफ से नशे में प्रयोग होने वाली दवाएं बेचे जाने की सूचना मिली थी। टीम संचालक बरोणा निवासी संदीप के दवा गोदाम पर पहुंची, जो किराये पर था और इसमें दवाओं का स्टाॅक रखा था। गोदाम पर टीम को आरोपी संदीप मिला। इसके बाद टीम ने औषधि नियंत्रण अधिकारी मुंशीराम को मौके पर बुलाकर उनकी देखरेख में स्टोर की जांच की। टीम को काफी मात्रा में नशे में इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित इंजेक्शन, गोलियां, कैप्सूल और सिरप मिले। टीम ने जांच की तो पाया गया कि कई दवाएं डाक्टर एक्ट के दायरे में आती हैं तो कई दवाएं एनडीपीएस एक्ट के दायरे वाली हैं। गोदाम से टीम ने अलग-अलग कंपनियों के प्रतिबंधित इंजेक्शन, जिनकी कीमत करीब 32 हजार रुपये, गोलियां जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपये, 14 हजार रुपये के सिरप व साढ़े छह हजार रुपये कीमत के प्रतिबंधित कैप्सूल भी बरामद किए हैं। इन्हें अपने पास रखने को लेकर दवा स्टोर संचालक संदीप काेई लाइसेंस या कागजात पेश नहीं कर पाया। इसके बाद टीम ने सभी दवाओं को सील करते हुए अपने कब्जे में ले लिया और दवा स्टोर संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में क्राइम यूनिट, कुंडली की टीम ने एएसआई संदीप के नेतृत्व में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक को पकड़ा। इसके पास से टीम ने प्रतिबंधित दवाएं बरामद की है। आरोपी दिल्ली मार्ग निवासी संदीप है। उसके पास से 55 हजार रुपये के प्रतिबंधित इंजेक्शन, तीन हजार रुपये के प्रतिबंधित कैप्सूल व करीब 12 हजार रुपये की प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। आरोपी संदीप जब इन दवाओं को लेकर कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाया तो उसके खिलाफ खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज करवा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाएं रखने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा और इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

- अंकित कुमार, प्रभारी, क्राइम यूनिट, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed