फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested for indecency and assault on the girl

युवती से अभद्रता और मारपीट मामने में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Nov 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for indecency and assault on the girl
शहर के ओल्ड चौकी क्षेत्र में महिला और उसकी बेटी से मारपीट और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप कुमार व सुनील कुमार हैं। उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। युवती ने आंखों में कोई ज्वलनशील पदार्थ डालने का भी आरोप लगाया था। जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ओल्ड चौकी क्षेत्र की महिला ने रविवार को पुलिस को बताया था कि वह दिल्ली में नौकरी करती है। उसकी करीब 18 वर्षीय बेटी स्कूल में पढ़ती है। दिन में वह अपने भाई-बहनों के साथ घर पर अकेली रहती है। उसकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले विक्की, सत्यम, सागर ने अभद्रता की। महिला का आरोप है कि 6 नवंबर की दोपहर में वह पड़ोस में एक परिवार में गई हुई थी। तभी युवकों ने परिवार की महिलाओं व अन्य के साथ आकर उसकी बेटी की आंखों में कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और उनके साथ मारपीट की थी। बचाव में उसके साथ भी मारपीट की गई। आसपास के लोग आए तो उन्हें छुड़वाया गया था। महिला ने अपनी बेटी को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। अब युवती को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी संदीप व सुनील को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed