{"_id":"6585e45e3c63b0789f08cab6","slug":"tube-well-defective-since-last-two-months-more-than-1500-people-are-buying-and-drinking-neer-sonipat-news-c-197-1-snp1003-11251-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो माह से ट्यूबवेल खराब, 1500 से ज्यादा लोग खरीदकर पी रहे नीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो माह से ट्यूबवेल खराब, 1500 से ज्यादा लोग खरीदकर पी रहे नीर
Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राजेंद्र नगर के 1500 से ज्यादा लोगों को दो माह से ट्यूबवेल खराब होने के कारण पानी के लिए तरसना पड़ रहा। साफ पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग निगम पार्षद व अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें मजबूरी में पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सीवर का पानी मिलकर घरों में आ रहा है।
राजेंद्र नगर निवासी सोनू, संतोष देवी, बबली देवी, बेबी, रानी, बबीता ने बताया कि कॉलोनी में लगे ट्यूबवेल से दो माह से मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पानी की लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण सीवर का पानी भी मिक्स हो रहा है। जिसकी वजह से पानी दूषित होने के कारण बदबू आ रही है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। दूषित पानी की वजह से घरेलू कार्य निपटाने में परेशानी हो रही है। पानी पीने योग्य न होने के कारण मजबूरी में साफ पानी खरीदना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि दो माह से जिस समय पानी की आपूर्ति होती है उस समय नल खोलकर चेक करना पड़ता है। बदबूदार पानी आने पर तुरंत नल को बंद कर दिया जाता है। अधिकारियों की ओर से न ट्यूबवेल को ठीक कराया जा रहा है और न ही सीवर लाइन को दुरुस्त कराया जा रहा है। साथ ही उनका आरोप है कि क्षेत्र में सीवर व्यवस्था खराब होने के कारण पानी घरों की नींव में जा रहा है। उनकी मांग है कि जल्द ही उनकी समस्या को दूर किया जाए।
विज्ञापन
वर्जन
राजेंद्र नगर में ट्यूबवेल खराब पड़ा हुआ है। जिसकी वजह से कॉलोनी में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लोगों की समस्या को दुरुस्त करने के लिए रविवार से रेनीवेल के पानी की आपूर्ति की जाएगी। शनिवार को कॉलोनी में पेयजल लाइन को साफ कराया जाएगा। कॉलोनी में रोजाना तड़के 4.30 बजे से 7 बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। पहले यहां पर दो बार पानी दिया जाता था।
-देवेंद्र खासा, सहायक अभियंता, नगर निगम