फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   truck found, without gst

जीएसटी के बिना परचून का सामान लेकर जा रहे 18 ट्रक पकड़े

Tue, 27 Oct 2020 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
truck found, without gst
सोनीपत। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बिना जीएसटी चुकाए परचून का सामान ले जा रहे 18 ट्रकों को पकड़ा है। डीईटीसी के आदेश पर चलाए गए विशेष अभियान में इन वाहनों को पकड़ा गया। माना जा रहा है कि इनसे भारी टैक्स व जुर्माना वसूला जाएगा। विभाग ने सितंबर में भी जांच अभियान चलाकर एक करोड़ से ज्यादा का राजस्व प्राप्त किया था। अब पकड़े गए सामान को बेचने और खरीदने वाली फर्म का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

आबकारी विभाग को जानकारी मिली थी कि दीपावली से पहले टैक्स चोरी कर सामान को लाया व ले जाया जा रहा है। जिस पर डीईटीसी डॉ. सुरेंद्र लाठर ने जीटीएस नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले वाहनों की रोड साइड चेकिंग का आदेश दिया था। विभाग की तरफ से ईटीओ और एईटीओ की इंफार्समेंट टीमों को चेकिंग पर लगाया गया था। टीमों ने अभियान के तहत 18 ट्रक पकड़े हैं। इनमें परचून का सामान भरा है और नियम अनुसार जीएसटी का भुगतान नहीं किया है। इनके पास मानकों के अनुसार वे-बिल नहीं है। अब इनमें भरे सामान पर टैक्स का निर्धारण किया जाएगा। यह सामान जिस फर्म से लाया गया है और जिस फर्म पर जा रहा था उनका भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
डीईटीसी के आदेश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 18 वाहन पकड़े गए हैं, जिनमें जीएसटी चुकाए बिना सामान लाया गया था। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी को जीएसटी चोरी कर जिले से नहीं गुजरने दिया जाएगा। वाहनों पर लगातार निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संगीता डबास, नोडल अधिकारी, जीएसटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed