फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck driver dies due to collision with van

Sonipat News: वैन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

Fri, 07 Feb 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies due to collision with van
गन्नौर। जीटी रोड स्थित मित्रा दा ढाबे के पास वैन ने ट्रक से उतरे चालक को टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उतर प्रदेश के अलीगढ़ के गांव कनकपुर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कन्हैया के साथ ट्रक पर सहायक की नौकरी करते हैं। वह 5 फरवरी को ट्रक चालक के साथ जींद से माल लोड कर बुलंदशहर जा रहे थे। जब वह देर रात गन्नौर पहुंचे तो ट्रक का टायर पंचर हो गया। वह ट्रक को रात 11 बजे जीटी रोड स्थित मित्रा दा ढाबे के पास टायर पंचर की दुकान पर लेकर पहुंचे। ट्रक चालक कन्हैया ने ट्रक को सर्विस रोड पर खड़ा कर दिया और खिड़की से उतरे तो पीछे से तेज रफ्तार वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से भाग गया। बड़ी थाना पुलिस ने संजय कुमार की शिकायत पर वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed