{"_id":"662561ed49840ccad00404d4","slug":"troubled-by-neighbors-quarrel-an-elderly-man-climbed-a-mobile-tower-and-was-brought-down-by-the-police-after-five-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117207-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पड़ोसियों के झगड़े से परेशान बुजुर्ग मोबाइल टावर पर चढा, पांच घंटे बाद पुलिस ने उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पड़ोसियों के झगड़े से परेशान बुजुर्ग मोबाइल टावर पर चढा, पांच घंटे बाद पुलिस ने उतारा
Mon, 22 Apr 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में गांव मदीना में टावर पर चढ़ा बुजुर्ग। संवाद
गोहाना। गांव मदीना निवासी बुजुर्ग पड़ोसियों पर झगड़ा करने व झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाकर रविवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। इससे पूर्व बुजुर्ग ने एक पर्ची पर चार लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया। बुजुर्ग ने टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दी। बुजुर्ग के टावर पर चढ़ने का पता लगने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह समझाकर बुजुर्ग को करीब पांच घंटे बाद टॉवर से नीचे उतारा।
गांव मदीना निवासी आनंद (70) सुबह चौपाल के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जब ग्रामीण एकत्रित हुए तो बुजुर्ग ने एक कागज नीचे फेंका, जिस पर तीन लोगों के नाम लिखे थे और लिखा था कि यह उनके परिवार से झगड़ा करते हैं। 17 मार्च को उससे झगड़ा किया गया। उसके और परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। एक व्यक्ति स्वयं को डाक्टर बताता है और फैसला करवाने के लिए मोटी रकम की मांग करता है। बुजुर्ग ने कहा कि उसे न्याय दिलाया जाए। बुजुर्ग के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने पर बरोदा थाना प्रभारी लाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और उसे समझाकर टावर से नीचे उतारा। लगभग पांच घंटे बाद बुजुर्ग टावर से नीचे सुरक्षित उतारा गया। बुजुर्ग का आरोप है कि उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसे बार-बार थाने व अदालत के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। बुजुर्ग की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।