फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trolley overturns on NH-334B, more than 20 workers injured

Sonipat News: एनएच-334 बी पर पलटी ट्राली, 20 से ज्यादा मजदूर घायल

Wed, 01 Jan 2025 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Trolley overturns on NH-334B, more than 20 workers injured
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर थाना कलां चौक के पास मजदूरों से भरी ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 15 की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव सिसाना स्थित ईंट भट्ठे पर रहने वाले मजदूर मंगलवार दोपहर को खरीदारी करने के लिए खरखौदा के लिए चले थे। भट्ठे के ट्रैक्टर-ट्राली में बैठाकर इन मजदूरों को खरखौदा लाया जा रहा था, जिसमें लोगों के साथ ही महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली जब खरखौदा से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर थाना कलां चौक पर बने पुल के पास पहुंची तो ट्रैक्टर के आगे चल रही गाड़ी ने अचानक से पुल पर चढ़ने के बजाय साइड वाले रास्ते पर जाने के लिए कट मार दिया। ट्रैक्टर चालक ने भिड़ंत को बचाने के लिए अचानक से कट लगा दिया, जिससे ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और ट्राली पलट गई। ट्राली में बैठे लोग नीचे आ गिरे, गनीमत रही कि कोई ट्राली के नीचे नहीं आया और पीछे से आने वाले वाहनों की चपेट में आने से भी बच गए। हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर और उनके बच्चे घायल हो गए। इन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद 15 घायलों को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है। जबकि अन्य को अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इन्हें किया पीजीआई रोहतक रेफर
सड़क हादसे में जो लोग घायल हुए वह सभी बिहार के नालंदा जिले के गिलानी गांव के रहने वाले थे। घायलों में से विनोद, मुहेंद्र, गीता, पिंकी, महेंद्र, सुनील, उदय, सुनीता, मुकेश, पारो, पवन, गोरी, रिमझिम, गुड्डू, रुबी को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है। जबकि लोकेश, सुनीता, आरती व विशु सहित अन्य को हल्की चोट लगने से अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के पास नहीं मिले कंबल
सर्दी का मौसम अपने चरम पर चल रहा है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोग परेशान हैं। खरखौदा के सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए कंबल तक उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में मंगलवार को 20 से ज्यादा घायल पहुंचे, उन्हें देने के लिए अस्पताल प्रबंधन के पास कंबल तक नहीं थे। महज तीन कंबलों के सहारे आपातकालीन वार्ड चल रहा है, जिसके चलते सभी घायल सर्दी में कांपते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed