{"_id":"66a7c16260b30e00c4067226","slug":"trolley-full-of-wheat-overturned-due-to-pothole-on-the-road-in-gohana-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: किसान की मेहनत गई पानी में; सड़क पर गड्ढे की वजह से पलटी गेहूं से भरी ट्रॉली, भीगा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: किसान की मेहनत गई पानी में; सड़क पर गड्ढे की वजह से पलटी गेहूं से भरी ट्रॉली, भीगा गेहूं
Mon, 29 Jul 2024 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:50 PM IST
सार
किसान जींद से नरेला की मंडी में सात एकड़ की गेहूं की फसल बेचने जा रहा था। जलभराव के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे का पता नहीं चल पाया और ट्रॉली पलट कर गेहूं भी पानी में भीग गया।
विज्ञापन
सड़क पर बिखरे गेहूं को समेटते किसान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में सोनीपत रोड पर सड़क पर बने गड्ढे में टायर जाने से गेहूं से भरी ट्रॉली पलट गई। किसान का करीब 30-35 क्विंटल गेहूं सड़क पर बिखर गया और भीग गया। इससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे का पता नहीं चल पाया, जिससे यह हादसा हुआ। किसान ने खराब हुए गेहूं की भरपाई के लिए सरकार से गुहार लगाई है।
जींद के गांव गिमाना निवासी रामनिवास ने बताया कि वह अपनी सात एकड़ की फसल दिल्ली के नरेला की अनाज मंडी में बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। वह जब गोहाना-सोनीपत रोड पर पहुंचे तो नई सब्जी मंडी के पास सड़क पर पानी भरा था।
किसान जब वहां से जाने लगा तो सड़क पर बना गड्ढा जलभराव की वजह से दिखाई नहीं दिया और गड्ढे में ट्राली का टायर जाने से गेहूं की भरी ट्रॉली पलट गई। सड़क पर हुए जलभराव की वजह से गेहूं के करीब 70 बैग भीग गए।
विज्ञापन
सोनीपत-गोहाना मार्ग पर जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद को पत्र लिखा गया है। पानी की निकासी होते ही सड़क के गड्ढे भरवा दिए जाएंगे। -अशोक कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, गोहाना