फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Triple murder case: The accused had been pressuring the woman for friendship for one and a half years.

तिहरा हत्याकांड : डेढ़ साल से महिला पर दोस्ती का दबाव बना रहा था आरोपी

Wed, 27 May 2026 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Triple murder case: The accused had been pressuring the woman for friendship for one and a half years.
फोटो :: सोनीपत की टीडीआई सिटी तिहरे हत्याकांड के आरोपी को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस। स्र
सोनीपत। टीडीआई सिटी कुंडली के बीपीएल फ्लैट्स में रविवार देर रात हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ब्रह्मप्रकाश करीब डेढ़ साल से पड़ोस में रहने वाली महिला स्वाति उर्फ पार्वती पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। महिला लगातार उसका विरोध कर रही थी। इसी रंजिश में आरोपी ने रविवार रात खूनी वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से झज्जर के गांव जसौर खेड़ी निवासी ब्रह्मप्रकाश करीब दो साल पहले टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैट्स में आकर रहने लगा था। अविवाहित होने के चलते वह अपने भाई के फ्लैट में अकेला रहता था और टीडीआई क्षेत्र के एक निजी स्कूल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। मूलरूप से गांव बड़ौली निवासी स्वाति उर्फ पार्वती (32) अपने पति वीरेंद्र के साथ फ्लैट नंबर-1431 में रहती थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि रविवार रात करीब 11:20 बजे आरोपी स्वाति के फ्लैट में पहुंचा था और उनसे अभद्रता करने लगा था। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाति की चीख-पुकार सुनकर सामने फ्लैट में रहने वाली उनकी सहेली सुनीता और उनके पति विजय कुमार बचाव के लिए पहुंचे थे। आरोपी ने गुस्से में उन पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। आरोपी तीनों को घसीटते हुए प्रथम तल तक ले आया था। बताया जा रहा है कि स्वाति को झाडिय़ों की तरफ घसीटने के कारण उनके कपड़े अस्त-व्यस्त होने से वह अर्ध निर्वस्त्र हो गई थीं। सुनीता के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हालत में मिले थे।
मामले में कोट मोहल्ला निवासी सुदेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसमें उन्होंने अपने भाई विजय कुमार (50) व उनकी पत्नी सुनीता और सुनीता की सहेली स्वाति की हत्या का आरोप ब्रह्मप्रकाश पर लगाया था।
आरोपी बोला डेढ़ साल से करना चाहता था दोस्ती
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह डेढ़ साल से स्वाति पर दोस्ती करने का दबाव बना रही थी। वह हर बार उसका विरोध करती थी। वह रविवार देर रात रॉड व चाकू लेकर उसके कमरे पर गया था। उसे पता था कि रात को उसका पति ड्यूटी पर गया है। वहां दोस्ती का विरोध करने पर उसने स्वाति पर हमला किया था। इसी दौरान विजय कुमार व उसकी पत्नी बीच में आए तो उसने उन पर भी हमला कर दिया था।
अदालत ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा
कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सेठी मलिक की टीम ने आरोपी ब्रह्मप्रकाश को आठ नंबर ड्रेन के पास शराब ठेके के पास से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे हत्या में प्रयुक्त हथियार और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।


पहले भी हत्या के मामले में आ चुका है नाम
जांच में यह भी सामने आया है कि ब्रह्मप्रकाश के खिलाफ वर्ष 2008 में सांपला थाना में अपहरण के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि वर्ष 2011 में वह अदालत से बरी हो गया था। अब एक बार फिर उसका नाम सनसनीखेज हत्याकांड में सामने आने से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। घटना के बाद टीडीआई सिटी क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से गहन जांच कर रही है।

वर्जन
आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। उससे हथियार व वारदात से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विपिन अहलावत, एसीपी राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article