फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trial for the visually impaired T20 Cricket World Cup will be held in Bangalore from 11 July

खेल: दृष्टि बाधित टी-20 क्रिकेट विश्वकप के लिए 11 से बेंगलूरू में होगा ट्रायल, हरियाणा के छह खिलाड़ी देंगे ट्रायल

Fri, 08 Jul 2022 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 01:38 AM IST
सार

ट्रायल में भाग लेने वाले देश के 55 खिलाड़ियों में 6 हरियाणा के शामिल होंगे। 22 जुलाई तक चलने वाले ट्रायल में 29 खिलाड़ियों का चयन होगा। 7 से 24 दिसंबर तक दृष्टि बाधित का टी-20 क्रिकेट विश्वकप खेला जाएगा।

विज्ञापन
Trial for the visually impaired T20 Cricket World Cup will be held in Bangalore from 11 July
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दृष्टि बाधित टी-20 क्रिकेट विश्वकप के लिए ट्रायल 11 जुलाई से बेंगलूरू में शुरू हो रहा है। जिसमें देश के 55 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें हरियाणा के 6 खिलाड़ी शामिल हैं। ट्रायल प्रक्रिया 22 जुलाई तक चलेगी। जिसमें 29 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। टी-20 क्रिकेट विश्वकप 7 से 24 दिसंबर तक खेला जाएगा, जिसमें विश्वभर की 10 टीमें भाग लेंगी। 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा 4 नवंबर को होगी। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में एक खिलाड़ी सोनीपत का रहने वाला है। खास बात यह है कि भारत के विभिन्न शहरों में होने वाले विश्वकप के मुकाबलों में पहली बार हरियाणा में भी दो मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन


द क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) ने दृष्टि बाधित के टी-20 क्रिकेट विश्वकप के लिए ट्रायल का एलान किया है। ट्रायल शिविर में राष्ट्रीय व जोनल स्तर के कुल 55 दृष्टि बाधित क्रिकेटरों को चुना गया है। इन सभी खिलाड़ियों को 12 दिवसीय शिविर में हिस्सा लेना होगा। इन 55 खिलाड़ियों में सबसे अधिक 7 खिलाड़ी आंध्र प्रदेश और 6-6 खिलाड़ी हरियाणा व कर्नाटक से हैं।
विज्ञापन


सीएबीआई के अधिकारियों ने बताया कि चयन समिति ट्रायल के आधार पर 29 खिलाड़ियों का चयन करेगी। बाद में इन 29 खिलाड़ियों में से 17 का चयन किया जाएगा। चयनित 29 खिलाड़ियों को विश्वकप की तैयारी, अपने खेल प्रशिक्षण व फिटनेस को बनाए रखने के लिए पांच महीने शिविर में रहना होगा। इसके लिए इन खिलाड़ियों को मासिक वजीफा भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व के 10 देशों की टीमें लेंगी भाग
दृष्टि बाधित टी-20 क्रिकेट विश्वकप में विश्व के 10 देशों की टीमें भाग लेंगी। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल, इंग्लैंड श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान व बांग्लादेश की टीमें शामिल होंगी। विश्वकप को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी समर्थन दिया है। क्रिकेट विश्वकप भारत के कई शहरों में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि विश्वकप के दो मुकाबले पहली बार हरियाणा में होंगे। फरीदाबाद में होने वाले इन मुकाबलों में पहला भारत और साउथ अफ्रीका तथा दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका व न्यूजीलैंड के बीच होगा। 

ऐसे होगा चयन
ट्रायल में शामिल 55 खिलाड़ियों की चार टीमें बनाई जाएंगी। ये टीमें इंडिया येलो, इंडिया रेड, इंडिया ग्रीन व इंडिया ब्लू होंगी। शिविर में इन चारों टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। चारों टीमों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 29 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिन्हें बाद में पांच माह के शिविर में भाग लेने का मौका मिलेगा। इन्हीं 29 खिलाड़ियों में से 17 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।


ट्रायल में खिलाड़ी लेंगे भाग 

  • प्रदेश           खिलाड़ी
  • हरियाणा    06- दीपक मलिक, अजीत उरांव, प्रवीण कुमार शर्मा, रोहित शर्मा, चंदन लाल, दीपक ठाकुर
  •  तेलंगाना    03- इदू लिंगामूर्ति, राजारापु गणेश, गुंजा मधु
  • केरल        03- जिबिन प्रकाश, मनीष ए, विष्णु एनके
  • आंध्र प्रदेश  07- अंका वेंकटेश्वर राव, गुंडाला प्रेम कुमार, आई अजय कुमार रेड्डी, वेंकटेश्वर दुन्ना, अमित रवि, टोमपाकी दुर्गा राव, डी तांडव कृष्णा
  • राजस्थान     03- ललित मीणा, इस्लाम अली, घेवर रेबारी
  • महाराष्ट्र      03- अमोल डी करचे, अभिजीत सिरथोडे, अनिल बेलसारे
  • मध्य प्रदेश   02- ओमप्रकाश पाल व सोनू गोलकर
  • दिल्ली        03- मुकेश कुमार रावत, नीलेश यादव, इरफान दीवान
  • जम्मू-कश्मीर 02- रोहित कुमार शर्मा व मोहम्मद अजीम
  • झारखंड        02- सुजीत मुंडा व संजीव केरकेट्टा
  • ओडिशा      04- तपन कुमार गौड़ा, एमडी जफर इकबाल, नकुल बदनायक, सुखराम माझी
  • पश्चिम बंगाल 02- सुवेंदु मेहता व सुरजीत 
  • कर्नाटक       06- बसप्पा वड़ागोल, बसवराज हल्लेनावर, लोकेश, भास्कर, सुनील रमेश, प्रकाश जयरामैया
  • गोवा           01- संदीप सोनाजी घुगे
  • उत्तराखंड      02- गंभीर सिंह चौहान व दीपक सिंह रावत
  • तमिलनाडु      02- वेंकटेश मुनिकरन आर, अरुण कुमार पी
  • उत्तर प्रदेश      02- मोहम्मद फैसल व चंदन कुमार गुप्ता
  • पुदुचेरी         01- धीनागर
  • हिमाचल प्रदेश  01- विजय


दृष्टि बाधित टी-20 क्रिकेट विश्वकप 7 से 24 दिसंबर तक खेला जाएगा। जिसके लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 11 से 22 जुलाई तक होगा। ट्रायल में देश के 55 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों में से 29 का चयन किया जाएगा। चयनित 29 खिलाड़ियों को विश्वकप की तैयारी व फिटनेस बनाए रखने के लिए पांच माह तक शिविर में रहकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों को मासिक खाने (डाइट) व फिटनेस के लिए फंड भी प्रदान किया जाएगा। इन खिलाड़ियों में से 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा 4 नवंबर को की जाएगी। -शैलेंद्र यादव, सचिव, नोर्थ जोन, द क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed