{"_id":"67cc980cb8db9fbd24082b6f","slug":"travelling-on-the-dilapidated-delhi-road-has-become-difficult-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133405-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खस्ताहाल दिल्ली मार्ग से आवागमन हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खस्ताहाल दिल्ली मार्ग से आवागमन हुआ दूभर
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर गांव पिपली में खस्ताहाल सड़क से गुजरते वाहन व दुकानों
- फोटो : 1
खरखौदा। शहर से दिल्ली जाने वाला खस्ताहाल हो चुका मुख्य मार्ग वाहन चालकों व गांव पिपली के लोगोें के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। इस मार्ग से दिनभर हजारों वाहन गुजरते हैं। ज्यादातर पिपली में खस्ताहाल सड़क व पानी निकासी की अव्यवस्था से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से जनवरी के अंत में वाहन चालकों को गड्ढों से निजात दिलवाने के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाई थी, लेकिन डेढ़ माह में ही टाइल्स टूटकर बिखरने लगी हैं। साथ लगते नाले ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर दूषित पानी भर रहा है। इससे लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ रही है।
ग्रामीण प्रमोद कुमार, रामनिवास, सुभाष चंद्र व अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली मार्ग न केवल क्षेत्र के लिए, बल्कि साथ लगते औद्योगिक माॅडल टाउनशिप के लिए भी अहम है। करीब तीन वर्ष से इस मार्ग की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। गांव पिपली में जलभराव होने से सड़क टूट चुकी है। लोगों की शिकायत पर विभाग कई बार सड़क की मरम्मत करवा चुका है, लेकिन थोड़े समय बाद ही सड़क दोबारा उखड़ रही है। जनवरी में विभाग ने इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाकर ग्रामीणों को राहत दी, लेकिन टाइल्स भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाईं। उनकी प्रशासन से मांग है कि सड़क का निर्माण दोबारा करवाया जाए।
विज्ञापन
पानी निकासी व जाम बड़ी समस्या
ग्रामीणाें ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर तीन साल से पानी निकासी व जाम बड़ी समस्या है। नालों की नियमित रूप से सफाई नहीं होने से दूषित पानी सड़क पर भर रहा है। कई जगह खस्ताहाल सड़क पर वाहनों के आवागमन के कारण धूल उड़ती रहती है। दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में पिपली के ग्रामीण वायु व ध्वनि प्रदूषण झेल रहे हैं।
दिल्ली मार्ग का नए सिरे से निर्माण करवाने के लिए फाइल मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजी जा चुकी है। सड़क को जनवरी में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनवाया गया था, लेकिन जलभराव होने से सड़क दोबारा टूट रही है। जैसे ही सड़क निर्माण की मंजूरी मिलेगी, काम शुरू कर दिया जाएगा।
सुमित कौशिक, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग।