फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   traveling in haryana roadways on the identity card of the policeman

पुलिसकर्मी का पहचान पत्र पर हरियाणा रोडवेज में कर रहा था सफर, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
traveling in haryana roadways on the identity card of the policeman
सोनीपत। गांव चिडाना के पास झज्जर से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में एक पुलिस कर्मी के पहचान पत्र पर मुफ्त में यात्रा करते पकड़े गए युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे बगैर टिकट पकड़ा गया तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए एक पहचान पत्र दिखाया था। जिस पर फोटो किसी अन्य का मिला था। टिकट निरीक्षक के कहने पर भी आरोपी ने जुर्माना अदा नहीं किया था और पुलिसकर्मी का पहचान पत्र छोडक़र फरार हो गया था। रोडवेज चेकिंग स्टाफ ने गांव चिडाना के पास वर्ष 2019 में रोडवेज बस की चैकिंग की थी। बस झज्जर से चंडीगढ़ जा रही थी। बस में निरीक्षक ने एक युवक को बिना टिकट पकड़ा था। उसने खुद को पुलिस कर्मी बताया था। जब उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा तो उसने जो पहचान पत्र दिखाया था वह किसी कृष्ण के नाम से जारी किया गया था। लेकिन उस पर फोटो बिना टिकट पकड़े गए युवक की नहीं थी। जिस पर चैकिंग स्टाफ ने उसे पकड़ लिया था। उसे जुर्माना देने को कहा तो वह कोई जुर्माना दिए बिना उसके पास से पकड़े गए पहचान पत्र को छोडक़र भाग गया था। जिस पर रोडवेज की तरफ से पुलिस महानिरीक्षक को पत्र लिखा गया था। जिन्होंने अब जांच कराकर अशोक नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वह पुलिस कर्मी के पहचान पत्र पर सफर कर रहा था। पुलिस का कहना हैकि उसे जल्द गिरफ्तार कर पता लगाया जाएगा कि उससे पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed