फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trapped by the lure of giving loan over the phone, now many times more than the loan being sought

फोन पर ऋण देने का लालच देकर फंसाया, अब मांगे जा रहे ऋण से कई गुना अधिक रुपये

Thu, 03 Feb 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Trapped by the lure of giving loan over the phone, now many times more than the loan being sought
फोन पर ऋण देने का लालच देकर एक व्यक्ति को जाल में फंसाने का मामला सामने आया है। अनुप नगर निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि ऋण देने वाले व्यक्ति अब ऋण से कई गुना अधिक रुपयों की मांग कर रहे हैं। यही नहीं उसके परिजनों व रिश्तेदारों के पास भी संदेश भेजकर व फोन कर ऋण चुकाने की मांगकर उसे बदनाम कर रहे हैं। व्यक्ति ने थाना गन्नौर में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अनुप नगर निवासी विक्रम ने बताया कि उसके पास 23 जनवरी को एक नंबर से एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उससे कहा कि यदि ऋण की जरूरत है तो तुरंत अप्लाई कर दें, लोन पास हो जाएगा। जिसके बाद उसने ऋण के लिए फोन पर ही अपने दस्तावेज देकर अप्लाई कर दिया। उसे अपने बैंक खाते में 4060 रुपये प्राप्त हुए। जिसमें से उसने 2940 रुपये वापस भी लौटा दिए। इसके बावजूद ऋण देने वाले अब उससे 7 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। यही नहीं उसके परिजनों व रिश्तेदारों के पास फोन कर बदनाम कर रहे हैं। उसने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed