फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Training given to math teachers in DIET

Sonipat News: डायट में गणित शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 19 Sep 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Training given to math teachers in DIET
सोनीपत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से आयोजित शिविर में गणित के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नवीन शैक्षिक नीतियों, गणितीय अधिगम की नवाचारपूर्ण तकनीकों से जोड़ना रहा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्य रचना बाना ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 की भावना के अनुरूप यह पहल विद्यालय स्तर पर गणित शिक्षा को अधिक प्रभावी में प्रभावी रहेगा। शिविर में एनइपी-2020, एनसीएफ-2023 की सिफारिशों, विद्यालय आधारित मूल्यांकन की प्रक्रिया, गणित का इतिहास एवं उसका व्यावहारिक स्वरूप आदि के बारे में शिक्षकों को बताया गया।
विज्ञापन

विभिन्न सत्रों का संचालन प्रवीन रोहिल्ला, निशा मित्तल, हरीश चंद्र, सुधीर जून, सुनील वर्मा, राजवीर सिंह, ललिता की ओर से किया गया। शिविर में आईएफआईसी विंग के प्रवक्ता राकेश कौशिक, सदस्य संदीप कुमार, सोमराज, सपना का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागी शिक्षकों ने साझा किया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं न केवल शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाती हैं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व गणित विषय को रोचक बनाने में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed