फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   traders closed the market after committing upror

गीता भवन चौक पर दुकानों के बने रैंप तोडने पर बिफरे दुकानदारों ने किया हंगामा, एक घंटा बाजार बंद रख जताया रोष

Thu, 19 Dec 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
traders closed the market after committing upror
गीता भवन क्षेत्र में बंद की गई मार्केट। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गीता भवन चौक स्थित मार्केट में बुधवार को फुटपाथ पर बने चबूतरे व रैंप हटाने गई नगर निगम की टीम का दुकानदारों ने कड़ा विरोध किया। दुकानदारों ने एक घंटा तक बाजार बंद रखकर रोष जताया। दुकानों के आगे नालों पर बने रैंप तोड़ने का विरोध कर रहे दुकानदारों का कहना था कि रैंप से किसी को दिक्कत नहीं हो रही है। इन्हें हटाने के बजाय नगर निगम की टीम को सड़क के बीच लगाए गए खंभों को हटाना चाहिए। दुकानदारों की धमकी के बाद नगर निगम की टीम लौट गई। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि निगम की टीम फिर जेसीबी लेकर पहुंची तो शहर को बंद कर देंगे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। विधायक ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बिना कारण परेशान नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने जिला प्रशासन की मदद से शहर के फुटपाथ पर बने चबूतरे, शेड व रैंप हटाने के लिए अभियान चला रखा है। अभियान के तहत नगर निगम की टीम बुधवार सुबह गीता भवन चौक स्थित मार्केट में पहुंच गई। निगम की टीम ने दुकानों के आगे बने चबूतरे को तोड़ना शुरू ही किया था कि दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां पर मार्केट के ज्यादातर दुकानदार एकत्रित हो गए और निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी कर रहे लोगों ने इस तरह की कार्रवाई करवाने का आरोप भाजपा नेताओं पर लगाया। दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के आगे बने चबूतरे हटाने का काम भाजपा नेताओं के इशारे पर जानबूझकर किया जा रहा है। दुकानदारों ने विधायक सुरेंद्र पंवार से इस संबंध में अवगत कराया। उनका आरोप था कि नाले पर बने रैंप से किसी को दिक्कत नहीं हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत सड़क पर खड़े खंभों से होती है। उन्हें हटाने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि उनकी समस्या को लेकर वह जिला प्रशासन से मिलेंगे और विधानसभा में भी उठाएंगे। दुकानदारों के कड़े विरोध के बाद नगर निगम की टीम पुरखास रोड स्थित मार्केट में पहुंची, वहां भी दुकानदारों ने दुकानों के आगे बने चबूतरे हटाने का विरोध किया। इस दौरान विभिन्न मार्केट के प्रतिनिधि विमल किशोर, हेमंत, नीरज, लाजपत, हिमांशु, सुनील, सुदर्शन, जगदीश, रमेश, ललित कुमार, धीरज, विजय आदि ने निगम की कार्रवाई पर तानाशाही का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि निगम ने इस तरह की कार्रवाई दोबारा की तो पूरे शहर को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार बंद करने से घबराए अफसर
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने एक घंटे तक मार्केट को बंद रखकर विरोध जताया। उनका आरोप था कि नालों पर बने रैंप से किसी को दिक्कत नहीं होती। दुकान पर आने वाले बुजुर्गों व बच्चों के लिए रैंप बनाया गया, ऐसे में उसे तोड़ना गलत है। उनका कहना था कि सबसे अधिक दिक्कत सड़क पर लगे खंभों से हो रही है। उन्हें हटाने को कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बाजार बंद होते ही अफसर घबराकर लौट गए।
अवैध निर्माणों पर भेजे नोटिस
शहर में अवैध निर्माण पर लगाम लगाने को लेकर निगम की टीम ने कई जगह पर नोटिस भेजे हैं। नोटिस में निगम ने कहा कि वह जल्द ही अपने स्तर से अवैध निर्माण को बंद करें वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान देवडू रोड, ककरोई रोड व राई क्षेत्र में नोटिस दिए हैं।
शहर में दुकानों के आगे बने चबूतरे हटाने का कार्य नगर निगम व जिला प्रशासन की मदद से किया जा रहा है। अभियान के तहत नगर निगम की टीम गीता भवन चौक मार्केट में पहुंची थी, जहां दुकानदारों ने विरोध करने की सूचना मिली है। इस संबंध में कर्मचारियों से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को भी शिकायत दी जाएगी।
शंभू राठी, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम।
नगर निगम की टीम का गीता भवन मार्केट में विरोध होने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले का शांत कराया। इस संबंध में नगर निगम की तरफ से किसी के खिलाफ शिकायत नहीं मिली है। अगर लिखित में शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

कृष्ण कुमार, चौकी प्रभारी, गीता भवन चौकी।

गीता भवन चौक पर रैंप तोडने पहुंची जेसीबी के सामने प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों को हटाते पुलिसकर्म?

गीता भवन चौक पर रैंप तोडने पहुंची जेसीबी के सामने प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों को हटाते पुलिसकर्म?- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed