फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   tractor yatra, police, villegers, return

नांगल कला के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर यात्रा निकाली तो टकराव के हालात होने पर पुलिस ने रुकवाकर वापस भेजा

Mon, 01 Feb 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
tractor yatra, police, villegers, return
गांवों के बीच से निकाली जा रही ट्रैक्टर यात्रा - फोटो : Sonipat
सोनीपत। नेशनल हाईवे पर धरना देकर बैठे किसानों को जहां आसपास के कई गांवों के लोग वहां से हटाने की मांग कर रहे है, वहीं उनके समर्थन में कई गांव के लोग खड़े हो रहे है। इस तरह आसपास के गांवों के लोगों के बीच भी टकराव के हालात बन रहे है। जीटी रोड के पास के गांवों में रविवार को नांगल कला के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर यात्रा निकाली तो उसको लेकर भी टकराव के हालात पैदा हो गए। ट्रैक्टर यात्रा का अटेरना गांव में पहुंचने पर विरोध कर दिया गया। इसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाया और ट्रैक्टर यात्रा को रुकवा दिया। जिसके बाद ट्रैक्टर यात्रा को ग्रामीण वहां से कुंडली बॉर्डर पर लेकर पहुंचे और वहां धरना देकर बैठे किसानों का समर्थन किया। वहीं अटेरना गांव में बैठक करके युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की गई, जिससे कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ सके।
विज्ञापन

जीटी रोड के आसपास के कई गांवों के लोग पिछले कई दिनों से सडक़ों को खाली कराने की मांग कर रहे है, जिससे उनको वहां से आने-जाने में परेशानी नहीं हो सके। इसको लेकर दो दिन पहले किसानों व ग्रामीणों के बीच हाथापाई तक हो गई थी। वहीं किसानों का समर्थन भी कुछ गांवों के लोग कर रहे है और किसानों का समर्थन करने के लिए ही रविवार को नांगल कलां के ग्रामीणों ने आसपास के गांवों के बीच से ट्रैक्टर यात्रा निकालनी शुरू कर दी। वह ट्रैक्टर यात्रा कई गांवों से निकलने के बाद जब अटेरना में पहुंची तो वहां के ग्रामीणों ने गांव के बीच से ट्रैक्टरों के निकालने का विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कहा कि ट्रैक्टर गांवों के बीच से निकालने पर हादसा होने का डर रहता है और बच्चे ट्रैक्टर के नीचे आ सकते है। इस तरह वहां टकराव के हालात बन गए और इसका पता चलते ही कुंडली थाना पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर यात्रा निकाल रहे लोगो को किसी तरह समझाया और ट्रैक्टर यात्रा को रुकवाकर वापस करा दिया। उसके बाद ही हंगामा शांत हुआ। वहीं ट्रैक्टर यात्रा को दूसरे रास्ते से कुंडली बॉर्डर पर लेकर पहुंचे और वहां किसानों को समर्थन दिया गया।
विज्ञापन

--
अटेरना में बैठक करके शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई
अटेरना गांव में रविवार को एक बैठक की गई। जिसमें करनी सेना के प्रदेश मंत्री दीपक चौहान ने कहा कि जिस तरह के हालात है, उसमें आसपास के गांवों के लोगों की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए ही सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि डीएसपी व ज्वाइंट कमिश्नर को ज्ञापन देने के बाद किसान नेताओं से बात कराई गई थी, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया है कि गांवों के बीच से ट्रैक्टर नहीं निकाले जाएंगे और तेज आवाज में डीजे नहीं बजाया जाएगा। इसके अलावा गांवों के संपर्क मार्गों पर ट्रैक्टर भी नहीं लगाए जाएंगे। ताहर सिंह ने कहा कि इसलिए सभी को शांति व्यवस्था बनाकर रखनी चाहिए और युवाओं को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जीटी रोड के आसपास के गांवों के बीच से कुछ लोग ट्रैक्टर यात्रा निकाल रहे थे। अटेरना गांव में लोगों ने उसपर आपत्ति जताई तो शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उस यात्रा को दूसरे रास्ते से निकाला गया। लोगों से कहा गया है कि शांति व्यवस्था बनाए रखे और किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो उसपर खुद फैसला लेने की जगह पुलिस को बताए।
- रवि कुमार, एसएचओ कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed