फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tractor-trolley full of stubble running on the highway without reflector

Sonipat News: हाईवे पर दौड़ रही पराली से भरी बिना रिफ्लेक्टर की ट्रैक्टर-ट्राली

Tue, 12 Dec 2023 11:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Dec 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley full of stubble running on the highway without reflector
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास से गुजरती बिना रिफ्लेक्टर व टैप लगी पराली से लदी ट
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 समेत अन्य मार्गों पर रात के समय सफर में सावधानी जरूरी है। वर्तमान में रात के समय हाईवे पर पराली से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियां चल रही हैं। इन ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे किसी तरह रिफ्लेक्टर या इंडिकेटर नहीं होने से हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

कोहरे का सीजन चल रहा है। ऐसे में कोहरा छाने से रिफ्लेक्टर व इंडिकेटर के अभाव में यह ट्रालियां दिखाई नहीं देंगी जिससे बड़ा हादसा होने का भय बना रहेगा। ऐसे में पुलिस ने इसे लेकर पहल शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्राली संचालकों को रिफ्लेक्टर टेप व इंडिकेटर लगाने को कहा गया है। रिफ्लेक्टर व इंडिकेटर नहीं मिलने पर चालान की चेतावनी दी जा रही है। धान कटाई के बाद अब पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियां बेरोक-टोक चल रही हैं। खासकर रात के समय एक साथ तीन से चार ट्रैक्टर-ट्रालियां नेशनल हाईवे 334-बी के साथ ही नेशनल हाईवे-44 पर दौड़ती मिल जाती है। इन ट्रैक्टर-ट्रालियों के पीछे किसी तरह का रिफ्लेक्टर या इंडिकेटर तक नहीं होता। ऐसे में रात के समय यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ ही अब रात को कभी भी कोहरा छा सकता है। ऐसे में हादसा होने का डर ज्यादा हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही से ही कभी भी बड़ा हादसा होने का भय बना रहेगा। ऐसे में कोहरा छाने से पहले बिना इंडिकेटर व रिफ्लेक्टर चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असावधानी बन सकती है हादसे का कारण

हाईवे पर रात के समय चलने वाली पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। ओवरलोड होने के कारण यह सड़क को घेरकर चलती हैं और साथ ही इनके चालक को पीछे आने वाला वाहन दिखाई तक नहीं देता। ऐसे में अगर कोई वाहन तेज रफ्तार में चल रहा है और सड़क पर अंधेरा है तो वह पराली से भरी ट्राली में टकराकर हादसे का शिकार हो सकता है।


वर्जन
हाईवे पर नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। ओवरलोड वाहन मिलने पर उसका चालान किया जा रहा है। पराली लेकर जाने वाले वाहन चालकों को नियमों की अनदेखी नहीं करने की चेतावनी दी गई है। अगर कोई चालक नियम तोड़ेगा तो उसका चालान किया जाएगा। अब विभाग की तरफ से भी रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। -रमेश कुमार जागलान, एसीपी ट्रैफिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed