फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tractor seized for not paying loan installment, farmers staged protest outside the bank

Sonipat News: ऋण की किस्त नहीं चुकाने पर ट्रैक्टर जब्त, किसानों ने बैंक के बाहर दिया धरना

Sat, 23 Dec 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tractor seized for not paying loan installment, farmers staged protest outside the bank
गोहाना। बरोदा रोड स्थित एक बैंक के किसानों ने धरना दिया और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि बैंक ने समय पर किस्त नहीं भरने पर किसान का ट्रैक्टर जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि बनवासा गांव के किसान साहिल ने बीते वर्ष ऋण पर ट्रैक्टर लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने पहली किस्त समय पर जमा करवा दी थी। फसल खराब होने के वह दूसरी किस्त समय पर नहीं भर सके। इस पर बैंक अधिकारियों ने पुलिस की मदद से उनका ट्रैक्टर जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि किसान साहिल ट्रैक्टर की किस्त जमा करवाने को तैयार है, किंतु बैंक के अधिकारी किसान की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। किसानों ने दो दिन में ट्रैक्टर वापस नहीं देने पर मंगलवार से दोबारा धरना शुरू करने की चेतावनी दी। इस दौरान सुभाष मलिक, अंकुश, विशाल, रवि, जोगेंद्र, सोनू और समुंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed