{"_id":"667374c6832c5fa382010d04","slug":"tomorrow-is-the-last-date-to-apply-for-admission-in-iti-sonipat-news-c-197-1-snp1002-119915-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईटीआई में दाखिला के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईटीआई में दाखिला के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल
Thu, 20 Jun 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद आईटीआई में दाखिले के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
राजलूगढ़ी आईटीआई इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से आईटीआई में दाखिले के लिए 7 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, इसकी अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की थी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वह 21 जून तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करवाएं, ताकि दाखिला लेने से वंचित न रहें। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से छात्राओं को 2500 रुपये प्रोत्साहन व 1000 रुपये टूल किट दी जाएगी। यह राशि महिला दिवस पर एकमुश्त ही मिलेगी। साथ ही उन्हें फ्री बस सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। आवेदनकर्ता अपने सभी दस्तावेज के साथ किसी भी आईटीआई में आवेदन कर सकते हैं। राजलुगढ़ी आईटीआई में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्टेनो हिंदी, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर, पेंटर, कोपा आदि विभिन्न ट्रेडों में 244 सीटों पर दाखिले होने की प्रकिया जारी है। उम्मीदवारों के पास अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।