सफर हुआ महंगा: केजीपी पर कार का 40 तो ट्रक का 260 रुपये बढ़ा टोल टैक्स, रोजाना गुजरते हैं 50 हजार से अधिक वाहन
केजीपी पर वाहन चालकों को शुक्रवार से बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना होगा। एक्सप्रेस वे से रोजाना हरियाणा, यूपी, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों के वाहन गुजरते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एचएनएआई) ने वाहन चालकों को बड़ा झटका दिया है। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गुजरने वाले वाहन चालकों को भी अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। केजीपी पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए टोल टैक्स की दर बढ़ा दी गई है। बढ़ी दर शुक्रवार से लागू हो जाएंगी।
केजीपी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन 27 मई 2018 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। उसके साथ ही केजीपी को आम लोगों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन टोल प्लाजा 15 जून 2018 से शुरू करके टैक्स की वसूली की गई थी। एनएचएआई ने केजीपी पर वाहन दौड़ाने वालों के लिए दोबारा टैक्स बढ़ा दिया है।
जिससे अब कुंडली के मुख्य टोल प्लाजा से पलवल तक कार लेकर जाने पर 40 रुपये तो ट्रक लेकर जाने पर 260 रुपये ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। इस तरह केजीपी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से रोजाना हरियाणा, यूपी, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों के लगभग 50 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर इसका असर पड़ेगा।
हर इंटरचेंज (बदलाव) के लिए टैक्स दर अलग
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां
वाहन पहले अब
- कार/जीप 25 30
- एलसीवी 40 45
- ट्रक/बस 80 95
- 3 एक्सेल 85 105
- 4-6 एक्सेल 125 150
- ओवरसाइज 155 180
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई
- कार/जीप 70 85
- एलसीवी 115 135
- ट्रक/बस 245 285
- 3 एक्सेल 265 315
- 4-6 एक्सेल 380 450
- ओवरसाइज 465 545
दिल्ली-हापुड़ रोड पर डासना
- कार/जीप 85 100
- एलसीवी 135 160
- ट्रक/बस 285 335
- 3 एक्सेल 310 370
- 4-6 एक्सेल 450 530
- ओवरसाइज 545 645
गाजियाबाद-अलीगढ़ रोड पर बील अकबरपुर
- कार/जीप 115 140
- एलसीवी 190 225
- ट्रक/बस 400 470
- 3 एक्सेल 435 515
- 4-6 एक्सेल 630 740
- ओवरसाइज 765 900
फतेहपुर-रामपुर रोड पर
- कार/जीप 135 160
- एलसीवी 220 260
- ट्रक/बस 460 540
- 3 एक्सेल 500 590
- 4-6 एक्सेल 720 845
- ओवरसाइज 875 1030
अटाली-चेनसा रोड पर मौजपुर
- कार/जीप 175 210
- एलसीवी 285 340
- ट्रक/बस 600 710
- 3 एक्सेल 655 775
- 4-6 एक्सेल 940 1110
- ओवरसाइज 1145 1355
दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल
- कार/जीप 225 265
- एलसीवी 360 425
- ट्रक/बस 755 890
- 3 एक्सेल 820 970
- 4-6 एक्सेल 1180 1395
- ओवरसाइज 1440 1700
नोट: यह टोल टैक्स कुंडली मुख्य टोल प्लाजा से लगेगा।
केजीपी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हर इंटरचेंज के लिए टैक्स दर अलग-अलग तय कर रखी है। जिसमें वार्षिक वृद्धि के आधार पर नियमानुसार बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ी हुई दर शुक्रवार से लागू हो जाएगी। - अनुपम कुरेले, उप प्रबंधक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण