फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Toll plaza will start on NH-334B in Sonipat of Haryana

हरियाणा में एक और टाेल: एनएच-334बी पर सफर होगा महंगा, जानिए किसे मिलेगी छूट, कितने का बनेगा पास

Fri, 11 Mar 2022 02:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Mar 2022 02:35 AM IST
सार

टोल प्लाजा के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र के वाहन चालकों को छूट मिलेगी। शुक्रवार सुबह आठ बजे से टोल शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Toll plaza will start on NH-334B in Sonipat of Haryana
राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर स्थापित किया गया टोल प्लाजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। हरियाणा के सोनीपत में गांव झरोठी के पास स्थापित किए गए टोल प्लाजा को शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू कर दिया जाएगा। नए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स देकर यहां से गुजरना होगा। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमों के तहत झरोठी टोल प्लाजा के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र के वाहन चालकों को टोल फीस से छूट दी गई है। जबकि दस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर व्यवसायिक वाहन चालक 285 रुपये का मासिक पास बनवा सकते हैं। अन्य वाहन चालकों को टोल राशि देनी होगी।
विज्ञापन


मेरठ से वाया खरखौदा होते हुए लोहारू (भिवानी) तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी का निर्माण कार्य सोनीपत क्षेत्र में पूरा होने के साथ ही इस पर झरोठी मोड़ के पास स्थापित टोल प्लाजा को शुक्रवार से शुरू किया जा रहा है। नियमों के तहत कार, जीप व हल्के वाहनों के लिए 65 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहनों के 110 रुपये, बस व ट्रक 225 रुपये, व्यावसायिक वाहन 245 रुपये, भारी वाहन 335 रुपये व ओवरसाइज वाहनों के लिए 430 रुपये टोल फीस रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच किलोमीटर के दायरे को ही मुफ्त करने को लेकर कुछ लोगों द्वारा एतराज जताया जा रहा है और इस दायरे को बढ़ाने की मांग की गई है। टोल मैनेजर विकास कुमार का कहना है कि टोल को शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार सुबह आठ बजे से टोल शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed