{"_id":"66438ebbccc5d46f1b09b553","slug":"today-will-be-the-last-day-of-government-procurement-in-grain-markets-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118264-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनाज मंडियों में आज अंतिम दिन होगी सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनाज मंडियों में आज अंतिम दिन होगी सरकारी खरीद
Tue, 14 May 2024 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 May 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद 15 मई को बंद होगी। खरीद बंद होने को लेकर आढ़तियों ने किसानों को भी सूचित कर दिया है। इसके बाद गेहूं की सरकारी खरीद नहीं की जाएगी। वहीं मार्केट कमेटी की तरफ से बिचपड़ी व भैंसवाल कलां खरीद केंद्र पर क्षेत्र की गेहूं की फसल की खरीद व उठान होने के बाद खरीद केंद्रों को बंद कर दिया है। बाकी के खरीद केंद्रों पर उठान तेजी से किया जा रहा है।
नई अनाज मंडी में गेहूं की खरीद अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू हो गया था। जिले की मंडियों में 4088430 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इनमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 1003510 क्विंटल, हैफेड की ओर से 1924500 क्विंटल, हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन की ओर से 944020 व भारतीय खाद्य निगम की ओर से 216400 किवंटल गेहूं की खरीद की गई है। मंडी व खरीद केंद्रों पर पांच लाख क्विंटल के करीब गेहूं पड़ा हुआ है।
वर्जन
अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर गेहूं की अंतिम खरीद 15 मई है। इस बारे में आढ़तियों को सूचित कर दिया है। किसान एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए 15 मई तक अपनी फसल मंडी में लेकर आ सकते हैं। -जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना