फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Today is the last day of the term for the mayor and councilors in the municipal corporation; wards will also be reserved.

Sonipat News: नगर निगम में मेयर व पार्षदों का कार्यकाल का अंतिम दिन आज, वार्डों का भी होगा आरक्षण

Wed, 07 Jan 2026 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of the term for the mayor and councilors in the municipal corporation; wards will also be reserved.
फोटो 32 सोनीपत नगर निगम कार्यालय में लोगों की शिकायत सुनते मेयर राजीव जैन। स्रोत: नगर निगम
सोनीपत। तमाम खट्टी-मीठी यादों के साथ शहर की सरकार का कार्यकाल बुधवार को खत्म होने जा रहा है। इसके बाद मेयर, 20 पार्षद व मनोनित पार्षद सभी निवर्तमान हो जाएंगे। नए साल में निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो चुकी है। वार्डों में पार्षद पद के लिए नए चेहरे अपनी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नई वार्डबंदी के तहत अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग (ए वर्ग में 2 व बी वर्ग में एक) व महिला वर्ग की आठ सीटों के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी बुधवार को संपन्न होगी। इसके लिए लघु सचिवालय में मूल्यांकन समिति की बैठक 11 बजे होगी। नगर निगम के मेयर व पार्षदों का सात जनवरी को कार्यकाल पूरा हो जाएगा। ऐसे में निगम चुनाव को लेकर वार्डबंदी के लिए 26 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन

निगम चुनाव को लेकर 20 के बजाय 22 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। इन वार्डों का आरक्षण बुधवार को होना है। अधिसूचना के तहत नगर निगम क्षेत्र के कुल वार्डों में से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, पिछड़ा वर्ग ए, पिछड़ा वर्ग बी महिला, महिला व सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने वाले वार्डों की संख्या पहले ही निर्धारित की जा चुकी है। इनमें 4 सीट अनुसूचित जाति, 3 पिछड़ा वर्ग ए व बी, 8 सीट महिला वर्ग व अन्य सामान्य वर्ग को आरक्षित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 साल में करीब 64 हजार बढ़ गई आबादी
सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में पांच साल में करीब 64 हजार लोगों की आबादी बढ़ गई है। नगर निगम की ओर से 5 साल पूर्व 20 वार्डों में 3,40,919 आबादी दर्शाई गई थी जबकि वर्तमान में निगम क्षेत्र की जनसंख्या बढ़कर करीब 4,05,275 हो गई है। इनमें 83,000 पिछड़ा वर्ग (ए), 20,953 पिछड़ा वर्ग (बी) जनसंख्या है जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 59,224 है। ऐसे में वार्ड की संख्या बढ़ाकर 20 से 22 की गई है।

वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया आज मूल्यांकन समिति की बैठक में नगर निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी किया जा सके।

मेयर पद के लिए 22 जनवरी को पंचकूला में होगा ड्रा
सोनीपत, पंचकूला व अंबाला में से एक मेयर सीट बीसी-बी महिला के लिए आरक्षित होनी है। वर्तमान में तीनों सीट सामान्य श्रेणी की हैं। नगर निगम उप चुनाव में भाजपा से राजीव जैन ने जीत हासिल करके मार्च 2025 में मेयर पद संभाला था। अब सोनीपत नगर निगम में मेयर पद सामान्य वर्ग में शामिल रहेगा या रिजर्व हो जाएगा इस पर 22 जनवरी को पंचकूला में ड्रा करवाकर फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed