{"_id":"61aa6e2b179e1820551e23f0","slug":"to-make-the-drain-mud-poured-on-the-road-fined-sonipat-news-rtk631690313","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन को पक्का करने के लिए सड़क पर डाला कीचड़, लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेन को पक्का करने के लिए सड़क पर डाला कीचड़, लगा जुर्माना
विज्ञापन
मुरथल रोड पर डाला गया ड्रेन से निकला कीचड़। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के बीच दूषित पानी की बेहतर निकासी के लिए नगर निगम की ओर से ड्रेन का पक्का कराया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण के चलते एनजीटी के आदेश पर निर्माण कार्य पर रोक है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ठेका कंपनी की ओर से ड्रेन से कीचड़ निकाला जा रहा है। मुरथल रोड पर वीरवार रात कीचड़ डाले जाने से वाहन चालकों व राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई और दोपहिया वाहन फिसलने से कई लोग चोटिल हुए। ऐसे में निगम पार्षद की शिकायत पर संयुक्त आयुक्त ने मौके पर निरीक्षण किया और कंपनी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया।
नगर निगम की ओर से ड्रेन के पक्का करने के लिए 92 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह वाहन चालकों व आम लोगों का आवागमन शुरू हुआ तो मुरथल रोड पर पड़े कीचड़ से निकलने में परेशानी हुई। मार्केट खुलने के समय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
संयुक्त आयुक्त ने ठेका कंपनी के कारिंदों को लगाई फटकार, कीचड़ उठवाया
मुरथल रोड पर कीचड़ फैलाए जाने के कारण मार्केट में बदबू फैल गई। इस पर दुकानदारों ने निगम अधिकारियों व ठेका कंपनी के खिलाफ रोष जताया। सड़क के दोनों तरफ मार्केट में आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही थी। सड़क से गुजरने वाले लोग भी कीचड़ को लेकर परेशान थे। इस समस्या के समाधान को लेकर निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी ने मामले की शिकायत आयुक्त धर्मेंद्र सिंह को की। सूचना मिलने के बाद संयुक्त आयुक्त सुभाष चंद्र मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे और मुरथल रोड पर फैले कीचड़ को देखकर भड़क गए। इस दौरान ठेका कंपनी के कारिंदों को फटकार लगाई और मुरथल रोड पर फैले कीचड़ को तुरंत उठाने की निर्देश दिए। इसके बाद कंपनी के ठेका कारिदों ने सड़क किनारे दुकानों के सामने गंदगी से ढेर लगा दिए।
विज्ञापन
ठेका कंपनी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना ठोका
संयुक्त आयुक्त सुभाष चंद्र ने ठेका कंपनी पर सड़क पर कीचड़ फैलाने के मामले में पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। इसके बाद संयुक्त आयुक्त ने आयुक्त धर्मेंद्र सिंह के साथ बैठक की और मामले से अवगत कराया। इस पर आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए ज्यादा जुर्माना लगाने के निर्देश दिए ताकि कंपनी के कारिंदे भविष्य की इस तरह सड़कों पर कीचड़ ने डाल सकें।
मुरथल रोड पर कीचड़ पड़े होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कीचड़ फैलाए जाने के कारण कई वाहन चालक चोटिल हो गए। ड्रेन को पक्का करने के कार्य में जुटी ठेका कंपनी की ओर से की गई लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा।
- हर्ष जैन, दुकानदार
मुरथल रोड पर कीचड़ फैलाए जाने के कारण मार्केट में दुर्गंध फैल गई। दोपहर बाद ठेका कंपनी के कारिंदों ने सड़क पर फैले कीचड़ के ढेर लगा दिए। कीचड़ को उठाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। जिससे कारण दुकानों के सामने पड़े गंदगी के ढेर को लेकर परेशानी हो रही है।
- राजेश बंसल, दुकानदार
वर्जन
ड्रेन पर पक्का करने के लिए ठेका कंपनी के कारिंदों ने वीरवार रात मुरथल रोड पर कीचड़ डाल दिया। जिससे कारण लोगों को परेशानी हुई। निगम पार्षद की शिकायत मिलने के बाद मौका निरीक्षण किया तो हालात पहले से बदतर मिले। इस पर ठेका कंपनी के कारिंदों पर फटकार लगाकर सड़क से कीचड़ उठवाया और कंपनी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
- सुभाष चंद्र, संयुक्त आयुक्त नगर निगम