फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   To avenge his father's murder, a young man on bail was shot dead

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए जमानत पर आए युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
To avenge his father's murder, a young man on bail was shot dead
गांव जटोला में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए युवक ने अपने साथी व परिजनों के साथ युवक की गोली मारकर व तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। युवक पर हमला उसके घर के पास किया गया। जिस पर वह बचने के लिए खेतों की तरफ भागा, लेकिन उसका पीछा करके खेत में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। युवक को तीन से चार गोली मारने की बात कही जा रही है। हालांकि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

गांव जटोला निवासी अमित (30) सोमवार दोपहर बाद घर से मुख्य मार्ग स्थित एक दुकान के बाहर गया था। जब वह दुकान के बाहर बैठा तो इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली लगते ही अमित बचाव के लिए पास ही खेतों की तरफ भाग गया। जिस पर हमलावर पीछा करते हुए गोलियां चलाते रहे और धारदार हथियार से भी अमित पर वार किए। इससे अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सैदपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद थाना प्रभारी विवेक मलिक व डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाया गया और वहां से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने अमित के पिता जगबीर के बयान पर गांव के अर्जित, उसके साथी सोनू, चाचा नवीन व रिश्ते में दादा कृष्ण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमित पर परिवार के ही राकेश की हत्या का आरोप था। हत्या प्रेम प्रसंग में किए जाने का आरोप है। राकेश का शव 28 सितंबर 2018 को पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास मिला था। उसकी बाइक भी वहीं पड़ी थी। राकेश बवाना दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। शुरुआत में उसे हादसा बताया गया था। बाद में पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। जिस पर राकेश के पिता ओमप्रकाश ने अपनी पुत्रवधू व अमित पर ही अपने साथी दीपक के साथ यह हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच करने के बाद पर्दा उठाया था कि राकेश को उसकी कंपनी से अमित व दीपक अपने साथ लेकर आए थे और शराब पिलाने के बाद परने से गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में हादसा दिखाने के लिए सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में राकेश की पत्नी, अमित व दीपक को गिरफ्तार किया था। वह आठ माह पहले ही जमानत पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव जटोला में युवक की गोलियां मारकर व तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। मामले में मृतक के पिता ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। युवक को कितनी गोली लगी है इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग सकेगा। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed