फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tiranga Yatra is a journey to connect hearts with the country: Vice Chancellor

तिरंगा यात्रा देश से दिलों को जोड़ने की यात्रा : कुलपति

Fri, 15 Aug 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 15 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra is a journey to connect hearts with the country: Vice Chancellor
फोटो 04- सोनीपत के मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एनस - फोटो : samvad
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के सानिध्य में एनसीसी कैडेट्स ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एनसीसी निदेशक लेफ्टिनेंट डाॅ. प्रदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि तिरंगा सिर्फ तीन रंग नहीं बल्कि हमारी एकता, बलिदान व शौर्य की पहचान है। तिरंगा यात्रा देश से दिलों को जोड़ने की यात्रा है। सभी अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लहराएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाखों क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। इसी कारण आज हम स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन

तिरंगा हमारी ताकत, पहचान व आत्मा भी है। यह हमें हर चुनौती से लड़ने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा को सिर्फ अपने लिए नहीं आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा भी बनाएं। हमें सदैव यह याद रखना चाहिए कि हम राष्ट्र से हैं। राष्ट्र हमसे नहीं है इसलिए हमेशा पहले बात अपने कर्तव्य की करें। यात्रा में कुलसचिव डाॅ. अजय गर्ग सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed